कुछ दिनों के अंतर में मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स

भारत की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ ही कुछ ही दिनों के अंतर पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Mukesh Ambani becomes fourth richest person of world
Mukesh Ambani becomes fourth richest person of worldSyed Dabeer -RE

राज एक्सप्रेस। जहां एक तरफ ये साल पूरी दुनिया के लिए बहुत बुरा कट रहा है वहीं, दूसरी तरफ यही साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक 'मुकेश अंबानी' के लिए बहुत ही अच्छा और फायदेमंद साबित हो रहा है। क्योंकि, इस साल के दौरान कंपनी की कई बडी कंपनियों से डील फ़ाइनल हुई। मुकेश अंबानी स्वयं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नौवे स्थान से चौथे स्थान तक पहुंच गए। हर तरफ सिर्फ मुकेश अंबानी की ही चर्चा हो रही है। क्योंकि, 24 जुलाई को वह दुनिया अमीर लोगों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर थे।

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति :

दरअसल, भारत की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ ही कुछ ही दिनों के अंतर पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एक-एक पायदान चढ़ते हुए नौवें से पांचवें और अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के चौथे व्यक्ति बन गए हैं। बताते चलें, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ ने मुकेश अंबानी की संपत्ति को 80.6 अरब डॉलर (लगभग 6.03 लाख करोड़ रुपये) में आंका है।

कैसा रहा 10 जुलाई से अब तक का सफर :

बताते चलें, मुकेश अंबानी अपनी संपत्ति के दम पर पूरे विश्व में अमीर लोगों में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। बताते चलें, 10 जुलाई को जब ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स द्वारा आंकड़े जारी किए गए थे तब मुकेश अंबानी की कुल 70 अरब डॉलर संपत्ति के साथ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वाले व्यक्तियों की सूची में सातवें स्थान पर थे। इसके बाद 14 जुलाई को यह संपत्ति बढ़कर 72.4 अरब डॉलर हो गई है और मुकेश अंबानी छठे स्थान पर पहुंच गए इसके बाद 24 जुलाई को संपत्ति 2.17 अरब डॉलर बढ़कर 75 अरब डॉलर हो गई और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए और अब वह 80.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

एशिया से इकलौते व्यक्ति :

आपको यह भी जान कर हैरानी होगी कि, विश्व के सबसे 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर शामिल होने वाले मुकेश अंबानी पूरे एशिया से इकलौते व्यक्ति है जो इस लिस्ट में शामिल है। वहीं अब मुकेश अंबानी से ऊपर इस लिस्ट में,

  1. 185.8 अरब डालर संपत्ति के साथ पहले स्थान पर 'जेफ बेजोस'

  2. 113.1 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर 'बिल गेट्स'

  3. 102 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर 'मार्क जुकरबर्ग'

  4. 80.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर 'मुकेश अंबानी'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com