मुकेश अंबानी ने 6 महीने के अंदर दुबई में खरीदी दूसरी प्रॉपर्टी
मुकेश अंबानी ने 6 महीने के अंदर दुबई में खरीदी दूसरी प्रॉपर्टीSyed Dabeer Hussain - RE

मुकेश अंबानी ने मात्र 6 महीने के अंदर दुबई में खरीदी दूसरी प्रॉपर्टी, बताई जा रही सबसे महंगी प्रॉपर्टी

मुकेश अंबानी ने दुबई में मात्र 6 महीने में दूसरी प्रॉपर्टी खरीद ली है। जो उनकी अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में खुलासा ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से हुआ हैं।

Mukesh Ambani News : रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमेन और जान-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम आज कौन नहीं जानता है। वहीं, उनसे या उनके परिवार से जुड़ी कोई भी खबर हो चाहे छोटी या बड़ी तुरंत ही जंगल में आग की तरह पूरे देश में तेजी से फैल जाती है। वहीँ, इन दिनों ने दुबई में मात्र 6 महीने में दूसरी प्रॉपर्टी खरीद ली है। जो उनकी अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में खुलासा ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से हुआ हैं। 

मुकेश अंबानी ने खरीदी एक और प्रॉपर्टी :

दरअसल, भारत के बड़े घरानों में शुमार और बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के वैसे तो दो घर हैं, लेकिन अब उन्होंने एक और घर खरीद लिया है। जो कि, दुबई में बताया जा रहा है। इस मामले में सामने आई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट की माने तो, मुकेश अंबानी ने दुबई में यह प्रॉपर्टी पाम जुमेराह हवेली बीते हफ्ते कुवैती टायकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से लगभग 163 मिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 1356 करोड़ रुपये में खरीदी है। बता दें, उन्होंने मात्र 6 महीने के अंदर दुबई में यह दूसरी प्रॉपर्टी खरीदी है।

दुबई के भूमि विभाग ने दी डील की जानकारी :

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो, मुकेश अंबानी ने दुबई में दोवारा जो प्रॉपर्टी खरीदी है उसकी जानकारी दुबई के भूमि विभाग द्वारा दी गई है। हालांकि, विभाग ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक करने से मना कर दिया है। इसलिए यह बात अब तक सामने नहीं आई है कि, यह किस्से ख़रीदा गया है। उधर इस प्रॉपर्टी को लेकर रिलायंस इंडस्ट्री और अलशाया के मालिकों की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें, 84 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी को तो भारत का बच्चा-बच्चा जानता ही है, लेकिन कुवैत के दिग्गज कारोबारी ग्रुप अलशाया समूह भी काफी बहुचर्चित है। इस ग्रुप के पास स्टारबक्स, एचएंडएम और विक्टोरिया सीक्रेट सहित खुदरा ब्रांडों की स्थानीय फ्रेंचाइजी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट :

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट का दावा है कि, 'दुबई में अंबानी की नई हवेली इस साल की शुरुआत में खरीदे गए 80 मिलियन डॉलर के घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित है।' खबर तो यह भी है कि, मुकेश अंबानी इन दिनों न्यूयॉर्क में भी प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे है और उनकी तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com