Forbes list: 'मुकेश अंबानी' बने दुनिया के 7वें सबसे बड़े धनकुबेर

शुक्रवार को मुकेश अंबानी की जिदंगी में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने विश्व के सातवें सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वाले धनकुबेर का स्थान हासिल कर लिया है।
Mukesh Ambani got 7th rank in Forbes ranking
Mukesh Ambani got 7th rank in Forbes rankingSocial Media

राज एक्सप्रेस। पूरे भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जो मुकेश अंबानी को नहीं जनता होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की। दरअसल, शुक्रवार को मुकेश अंबानी की जिदंगी में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने विश्व के सातवें सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वाले धनकुबेर का स्थान हासिल कर लिया है।

लिस्ट में शामिल एशिया से इकलौते व्यक्ति :

जी हां, आपने बिलकुल सही पड़ा है कि, भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दरअसल, फोब्र्स रियल टाइम ने अपनी बिलिनेयर रैंकिंग्स जारी कर दी है और उसके अनुसार मुकेश अंबानी, बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए है। आपको यह भी जान कर हैरानी होगी कि, विश्व के सबसे 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी पूरे एशिया से इकलौते व्यक्ति हैं। बता दें, फोब्र्स ने मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का आंकड़ा 70 अरब डॉलर में आंका है।

संपत्ति का आंकलन:

फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स में संपत्ति का आकलन शेयर की कीमत के अनुसार किया गया है। बता दें, यह आंकड़ा हर पांच मिनट में अपडेट होता है। वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज में अंबानी के शेयर 42% है। वहीं, शुक्रवार को इसके शेयर में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गई थी।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग :

फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग में,

  1. 188.2 अरब डालर संपत्ति के साथ पहले स्थान पर 'जेफ बेजोस'

  2. 110.70 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर 'बिल गेट्स'

  3. 108.8 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर 'बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली'

  4. 90 अरब डॉलर संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर 'मार्क जुकरबर्ग'

  5. 74.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर 'स्टीव बॉल्मर'

  6. 73.4 अरब डॉलर संपत्ति के साथ छठवें स्थान पर 'लैरी एलिसन'

  7. 70.10 अरब डॉलर संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर 'मुकेश अंबानी'

  8. आठवें स्थान पर 'वॉरेन बफेट'

  9. नौवें स्थान पर 'लैरी पेज'

  10. दसवें स्थान पर 'सर्जी ब्रिन'l

शेयरों में रिकार्ड तोड़ तेजी :

गौरतलब है कि, मुकेश अंबानी 20 जून तक इस लिस्ट में 9वें स्थान पर थे। लेकिन अचानक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई रिकार्ड तोड़ तेजी के चलते अंबानी की संपत्ति अचानक ही 5.4 अरब डॉलर बढ़ गई और 70 अरब डॉलर का आंकड़ा छू गई। बता दें 20 जून तक यह संपत्ति 64.5 अरब डॉलर थी। इसके अलावा यह सराहनीय है कि, रिलायंस कंपनी ने इसी सप्ताह 12 लाख करोड़ रुपये का भी इतिहास रचा था। 12 लाख करोड़ रुपये के इतिहास के बारे में जानने के लिए - क्लिक करें

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com