RIL के शेयर के चलते मुकेश अंबानी का नाम 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल

आज मुकेश अंबानी का नाम देश का बच्चा-बच्चा जनता है और उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आसमान की बुलंदियों को छू रही है और उसके चलते ही अब मुकेश अंबानी का नाम अब 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गया है।
RIL के शेयर के चलते मुकेश अंबानी का नाम 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल
RIL के शेयर के चलते मुकेश अंबानी का नाम 100 अरब डॉलर क्लब में शामिलSeyd Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज मुकेश अंबानी का नाम देश का बच्चा-बच्चा जनता है। उन्हें भारत के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक के रूप में जाना जाता है। यदि मुकेश अंबानी के सिर्फ लॉकडाउन में हासिल करें अचीवमेंट की बात करें तो, उनकी कंपनी ने मात्र 2-3 महीनों के दौरान लगभग 14-15 कंपनियों के साथ डील फाइनल की है। उस पिछले साल का ही असर है कि, कि, आज उनकी कंपनी आसमान की बुलंदियों को छू रही है और उसके चलते ही अब मुकेश अंबानी का नाम अब 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गया है।

मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल :

दरअसल, आज ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स जारी किया गया है। इस इंडेक्स के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे आमिर शख्स मुकेश अंबानी अब 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं। जो भारत के लिए किसी गर्व से काम नहीं है। हालांकि, इस क्लब में Amazon के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और Tesla के एलन मस्क का नाम पहले से ही शामिल हैं। बता दें, मुकेश अंबानी इस क्लब में शामिल होने का कारन उनकी कम्पनी के शेयर हैं।

मुकेश अंबानी इस क्लब में शामिल होने का कारण :

मुकेश अंबानी इस क्लब में शामिल होने का कारण उनकी कम्पनी के शेयर हैं। क्योंकि, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी के शेयर में काफी तेजी देखी गई थी और यह बढ़त दर्ज करते हुए काफी बढ़त दर्ज कर चुके हैं। जारी किए गए ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, अब मुकेश अंबानी की संपत्ति 100.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इसके अलावा बता दें, मात्र इस साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति लगभग 23.8 अरब डॉलर तक बढ़ गई है। इंसान के साथ ही मुकेश अंबानी अब जिस 100 बिलियन डॉलर क्लब में जा पहुंचे है, उसमें अब उन्हें मिलाकर कुल 11 लोग हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स में पहला स्थान :

ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स में 222 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर एलन मस्क का नाम हैं। जबकि दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर बर्नार्ड अरनॉल्ड हैं। बाकि अन्य नंबरों पर बिल गेट्स, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग, सर्जी ब्रिन, लैरी एलिसन, स्टीव बाल्मर और वॉरेन बफेका नाम शामिल हैं। हालांकि, इस इंडेक्स में मुकेश अंबानी का नाम अभी 11वें नंबर पर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co