मुकेश अंबानी एक बार फिर बने एशिया के धन कुबेर

भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नौवें और एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
Mukesh Ambani once again become the richest person in Asia
Mukesh Ambani once again become the richest person in AsiaSeyd Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जहां एक तरफ बीता साल 2020 पूरी दुनिया के लिए काफी बुरा साबित हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ यही साल 2020 रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक 'मुकेश अंबानी' के लिए बहुत ही अच्छा और फायदेमंद साबित हुआ है। इतना ही नहीं इसी साल में उनके घर एक खुशखबरी भी आई थी और वह दादा बन गए थे। जहां, इस साल के दौरान कई कंपनियों ने नुकसान झेला वहीं, इसी दौरान RIL कंपनी की कई बड़ी कंपनियों से डील फ़ाइनल करती रही। इन सब के चलते ही मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

एशिया के धन कुबेर :

दरअसल, भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एक-एक पायदान चढ़ते हुए नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि, एक बार फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति। जी हां, मुकेश अंबानी सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के नौवें और एशिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। हालांकि, मुकेश अंबानी पिछले काफी समय से एशिया के धन कुबेर बने आये है, लेकिन चीन के वाटर किंग झोंग शानशान के चलते 2 दिन पहले हालत कुछ अलग ही थे।

मुकेश अंबानी की संपत्ति :

बताते चलें, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ ने मुकेश अंबानी की संपत्ति को 76.8 अरब डॉलर (लगभग 6.03 लाख करोड़ रुपये) में आंका है। जबकि, फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति 76.8 अरब डॉलर है। बताते चलें, शानशान इस लिस्ट में लुढ़क कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

शानशान ने छोड़ा था मुकेश अंबानी को पीछे :

बताते चलें, चीन के वाटर किंग झोंग शानशान ने दो दिन पहले ही मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा था और 2 दिन पहले ही वो एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गए थे, लेकिन आज फिर मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए है। साल 2020 में शानशान की संपत्ति में सात अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई थी। उनका मुख्य बिजनस बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट :

  1. जेफ बेजोस -189.7 अरब डॉलर

  2. एलन मस्क - 155.6 अरब डॉलर

  3. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली -150.9 अरब डॉलर

  4. बिलगेट्स -120.3 अरब डॉलर

  5. मार्क जुकरबर्ग - 100.3 अरब डॉलर

  6. लैरी एलिशन - 88.2 अरब डॉलर

  7. वॉरेन बफेट - 87.5 अरब डॉलर

  8. लैरी पेज - 77.2 अरब डॉलर

  9. मुकेश अंबानी - 76.8 अरब डॉलर

  10. स्टीव वाल्मर - 75.2 अरब डॉलर

  11. जुंग शानशान - 71.6 अरब डॉलर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com