मुकेश अंबानी कर रहे अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में बसने की तैयारी

आज भारत के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी का नाम एक बड़ी खबर को लेकर चर्चा में है। जो कि, उनके ब्रिटेन में बसने को लेकर है।
मुकेश अंबानी कर रहे अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में बसने की तैयारी
मुकेश अंबानी कर रहे अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में बसने की तैयारीSeyd Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज मुकेश अंबानी का नाम देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उन्हें भारत के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक के रूप में जाना जाता है। यदि मुकेश अंबानी के सिर्फ लॉकडाउन में हासिल करें अचीवमेंट की बात करें तो, उनकी कंपनी ने मात्र 2-3 महीनों के दौरान लगभग 14-15 कंपनियों के साथ डील फाइनल की है। उस पिछले साल का ही असर है कि, कि, आज उनकी कंपनी आसमान की बुलंदियों को छू रही है। वहीं, अब मुकेश अंबानी का नाम एक बड़ी खबर को लेकर चर्चा में है। जो कि, उनके ब्रिटेन में बसने को लेकर है।

मुकेश अंबानी कर रहे ब्रिटेन में बसने की तैयारी :

दरअसल, मुकेश अंबानी भारत में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बाद अब ब्रिटेन में बसने का मन बना रहे है। क्योंकि, कुछ ऐसी खबरे सामने आ रही है कि, भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अब परिवार के साथ भारत को छोड़ कर दूसरे देश में बसने का मन बना रहे हैं खबरों मानें तो, मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ पश्चिम के देश ब्रिटेन में रहने का मन बना रहे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि, अंबानी परिवार अब लंदन में घर बनाने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। यह खबरें एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई है।

मुकेश अंबानी कर रहे ब्रिटेन में बसने की तैयारी :

दरअसल, मुकेश अंबानी भारत में इतनी उपलब्धिया हासिल करने के बाद अब ब्रिटेन में बसने का मन बना रहे हैं। क्योंकि, कुछ ऐसी खबरे सामने आ रही है कि, भारत और एशिया के सबसे अमिर व्यक्ति मुकेश अंबानी अब परिवार के साथ भारत को छोड़ कर दूसरे देश में बसने का मन बना रहे हैं खबरों की मानें तो, मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ पश्चिम के देश ब्रिटेन में रहने का मन बना रहे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि, अंबानी परिवार अब लंदन में घर बनाने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। यह खबरें एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई है।

सामने आई रिपोर्ट :

इस मामले में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो, 'मुकेश अंबानी अपने परिवार को लंदन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ रहेंगे।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, उन्होंने यह फैसला लॉकडाउन के दौरान लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन और कोरोना महामारी के दौरान जब मुकेश अंबानी ने अपना ज्यादातर समय अल्टामाउंट रोड पर स्थित अपने पॉश स्काई-हाई निवास 'एंटीलिया' में बिताया था, उसी समय उन्होंने लंदन की संपत्ति पर बसने का मन बना लिया था।

592 करोड़ की संपत्ति :

रिपोर्ट में बताया गया कि, 'अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति को 592 करोड़ रुपये में खरीदा था।' खबर तो यह भी है कि, बीते दिनों मुकेश अंबानी के दूसरे देश में रहने की खबरें काफी सुर्ख़ियों में थी। वहीं, अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक, 'अंबानी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह सकते हैं। इसमें कहा गया कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार आने वाले समय में लंदन और मुंबई दोनों जगहों पर रह सकता है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com