रिलायंस फैमिली डे फंक्शन 2022
रिलायंस फैमिली डे फंक्शन 2022Social Media

रिलायंस फैमिली डे फंक्शन 2022 में मुकेश अंबानी ने कही भारत की इकोनॉमी को लेकर बड़ी बात

मुकेश अंबानी ने पिछले महीने भारत की इकोनॉमी को लेकर एक बयान दिया था। वहीँ, अब उन्होंने एक बार फिर इकोनॉमी को लेकर एक बड़ी बात कही है। यह बात उन्होंने रिलायंस फैमिली डे फंक्शन 2022 के दौरान कही है।

Reliance Family Day Function 2022 : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमेन और जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम आज कौन नहीं जानता है। वहीं, उनसे या उनकी कंपनियों से जुड़ी कोई भी बात चाहे छोटी या बड़ी तुरंत ही जंगल में आग की तरह पूरे देश में तेजी से फैल जाती है। वहीँ, अब मुकेश अंबानी ने पिछले महीने यानी नवंबर भारत की इकोनॉमी को लेकर एक बयान दिया था। वहीँ, अब उन्होंने एक बार फिर इकोनॉमी को लेकर एक बड़ी बात कही है। यह बात उन्होंने 'रिलायंस फैमिली डे फंक्शन 2022' के दौरान कही है।

इकोनॉमी को लेकर कही एक बड़ी बात :

दरअसल, आज यानी गुरुवार को 'रिलायंस फैमिली डे फंक्शन 2022' (Reliance Family Day Function 2022) का आयोजन किया गया। हालांकि, यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में मुकेश अंबानी सहित उनके पूरे परिवार ने हिस्सा लिया। इस रिलायंस फैमिली डे फंक्शन में उन्होंने देश की इकोनॉमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि,

"कमियों, बिखराव और व्यापक गरीबी के युग से भारत समावेशी समृद्धि, अवसरों की प्रचुरता और 1.4 अरब भारतीयों के जीवन की सरलता और गुणवत्ता में अकल्पनीय सुधार के युग में प्रवेश करेगा। हम अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी वर्ष 2047 तक स्थायी और स्थिर तरीके से 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। यह लक्ष्य यथार्थवादी और प्राप्त करने योग्य है। भारत को युवा आबादी, परिपक्व लोकतंत्र और तकनीक की नई शक्ति प्राप्त है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब दुनिया 21वीं सदी को “भारत की सदी” के रूप में देखने लगी है। अगले 25 साल भारत के 5,000 साल पुराने इतिहास में सबसे ज्यादा परिवर्तनकारी होने जा रहे हैं। भारत व्यापक आर्थिक विकास हासिल करने के लिए तैयार है।"

मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमेन और उद्योगपति

फैमिली फंक्शन में मुकेश अंबानी ने की बड़ी घोषणा :

रिलायंस फैमिली डे फंक्शन में अपनी बात रखते हुए मुकेश अंबानी ने आगे एक बड़ी घोषणा भी की है। यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, 'कंपनी भारत की पहली कार्बन फाइबर फैक्ट्री स्थापित करने और पॉलिएस्टर और विनाइल जैसे अन्य क्षेत्रों में क्षमता बढ़ाने के लिए अगले पांच वर्षों में अपने O2C व्यवसाय में ₹75,000 करोड़ का निवेश करेगी। समूह जामनगर में पूरी तरह से एकीकृत नई ऊर्जा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने की दिशा में ₹75,000 करोड़ का निवेश करने की अपनी प्रतिबद्धता में तेजी लाने की योजनाओं पर भी काम कर रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co