बढ़ाई गई मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' की सुरक्षा
बढ़ाई गई मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' की सुरक्षाSyed Dabeer Hussain - RE

बढ़ाई गई मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' की सुरक्षा, शख्स हुआ गिरफ्तार

अब एक बार फिर मुकेश अंबानी की घर एंटीलिया चर्चा में है। क्योंकि, इन दिनों उनके इसी घर से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जिसके चलते उनके घर की सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया है।

मुंबई, भारत। बीते महीनों मुकेश अंबानी के अल्टामाउंट रोड पर स्थित अपने पॉश स्काई-हाई निवास 'एंटीलिया' के पास धमकी भरा खत और विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियों गाड़ी मिलने की खबर से हड़कंप मच गया था। वहीं, अब एक बार फिर मुकेश अंबानी की घर एंटीलिया चर्चा में है। क्योंकि, इन दिनों उनके इसी घर से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जिसके चलते उनके घर की सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया है।

बढ़ाई गई एंटीलिया' की सुरक्षा :

दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक टैक्सी ड्राइवर ने कॉल करके जानकारी दी थी कि, दो लोग उससे मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया का पता पूछ रहे थे और पता पूछने वाले दोनों लोगों के हाथ में बैग था, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने तुरंत इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू करते हुए दोनों में से एक शख्स को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इनसब के बाद एंटीलिया' की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है।

पूछताछ से यह बात आई सामने :

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ से यह बात सामने आई है कि, यह दोनों शख्स सिर्फ एंटीलिया को देखना चाहते थे इसलिए वह इसका पता पूछ रहे थे। इसके अलावा जिस गाड़ी से पता पूछा गया था वो गाड़ी वेगन आर थी, पुलिस ने वह भी बरामद कर ली है। जो कि, एक टूरिस्ट गाड़ी है। साथ ही पुलिस ने उस व्यक्ति से भी बात की है जिससे पता पूछा गया था। जो कि, एक गुजराती टूरिस्ट टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस का कहना है कि, अब तक शुरुआती तौर पर की गई जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

पुलिस ने दी जानकारी :

मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'टैक्सी चालक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया था। उसके मुताबिक एक दाढ़ी वाले व्यक्ति ने किला कोर्ट के सामने उससे एंटीलिया के बारे में पूछताछ की थी। जिस संदिग्ध ने पता पूछा था उसके पास एक बड़ा बैग था। पुलिस ने उस इलाक़े की सीसीटीवी फुटेज मंगवाई और चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी है। टैक्सी ड्राइवर से डीसीपी रैंक के अधिकारियों ने पूछताछ की जिसके बाद इस शख्स को अरेस्ट किया गया।'

गौरतलब है कि, भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ साल 2012 से ही दक्षिण मुंबई के पॉश कम्बाला हिल इलाके में एक शानदार, 27-मंजिला इमारत में रहते है जों 4,00,000 वर्ग फुट में फैली हुई हैं। उसे एंटीलिया नाम से जाना जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com