Myntra ने लिया महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताए गए लोगो को बदलने का फैसला

अब Myntra साईट पर मुश्किलों के बादल मंडराते नजर आरहे हैं और आपको जानकारी हैरानी होगी कि, कंपनी पर आने वाली मुश्किल का कारण कंपनी का अपना लोगो ही है। वहीं, कंपनी ने लोगो में बदलाव करने का फैसला लिया है
Myntra बदलेगा कंपनी का लोगो
Myntra बदलेगा कंपनी का लोगोSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज दुनियाभर में ऑनलाइन शॉपिंग का बहुत क्रेज छाया हुआ है। भारत में भी कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स काफी चर्चित हैं। जिनका क्रेज भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान देखा जाता है। पिछले दिनों अपनी सेल के चलते ई-कॉमर्स साइट Myntra काफी चर्चा में थी, लेकिन अब Myntra साईट पर मुश्किलों के बादल मंडराते नजर आरहे हैं और आपको जानकारी हैरानी होगी कि, कंपनी पर आने वाली मुश्किल का कारण कंपनी का अपना ही लोगो है।

महिलाओं के लिए 'आपत्तिजनक' बताया गया लोगो :

दरअसल, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स Myntra के लोगो को महिलाओं के लिए 'आपत्तिजनक' बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस मामले में मुंबई के साइबर क्राइम पुलिस में एक मामला भी दर्ज कराया गया है, इस केस के बाद कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी कंपनी का लोगो बदलने का फैसला किया है। इस मामले में कंपनी ने कहा है कि, 'कंपनी अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर जल्द ही लोगो बदल देगी। इसके अलावा पैकिंग मैटीरियल पर भी लोगो में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए नए लोगो के साथ पैकिंग मैटीरियल छपाई के लिए भेज दिया गया है।'

क्या है मामला :

खबरों की मानें तो, एनजीओ अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल ने ई-कॉमर्स वेबसाइट्स Myntra के लोगो को महिलाओं के लिए 'आपत्तिजनक' बताते हुए दिसंबर 2020 के दौरान मुंबई साइबर सेल में एक मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं उन्होंने कंपनी का यह लोगो हटवा कर बदलने की भी मांग की थी। साथ ही, कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग भी की थी। इसके अलावा नाज पटेल ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया में कई प्लेटफॉर्म पर और अलग-अलग फोरम में भी उठाया।

मुंबई पुलिस ने दी यह जानकारी :

मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम विभाग के DSP रश्मि करंदीकर ने बताया कि, 'जांच के दौरान हमने Myntra का लोगो महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक पाया। इसके बाद ईमेल के माध्यम से Myntra से संपर्क किया गया, जिसके बाद कंपनी के अधिकारी आए और  हमसे मुलाकात की। कंपनी ने लोगो में बदलाव के लिए एक महीने का समय मांगा था। वहीं, अब कंपनी ने अपने लोगों में बदलाव करने का फैसला कर लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com