इंडियन कंटेंट बनाने बाजार में Netflix के इतने करोड़ दांव पर

हेस्टिंग्स ने बताया कि, नेटफ्लिक्स ने भारत में 3,000 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। स्ट्रीम वाचर्स को ओरिज़नल इंडियन कंटेंट भा रहा है, जल्द ही यूज़र्स को मूल भारतीय सामग्री नेटफ्लिक्स पर मिलेगी।
Netflix Investment on Indian Content
Netflix Investment on Indian ContentKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • नेटफ्लिक्स की भारत में पैर जमाने की तैयारी

  • कंटेंट को ज्यादा इंडियन बनाने की पुरजोर कोशिश

  • स्ट्रीमर्स बीच इंडियन कंटेंट बनाने का बढ़ा ट्रैंड

  • नेटफ्लिक्स CEO हैस्टिंग्स ने बताए फ्यूचर प्लान्स

नेटफ्लिक्स ने भारतीय दर्शकों को स्ट्रीम प्लेटफॉर्म से बांधे रखने के लिए इंडियन कंटेंट पर काम करने पर खास फोकस किया है। कंपनी ने क्वालिटी इंडियन कंटेंट के लिए साल 2019-20 के दौरान भारत में 3 हजार करोड़ रुपया इन्वेस्ट करने की जानकारी दी है।

इंडियन कंटेंट पर फोकस :

PTI के मुताबिक नेटफ्लिक्स के संस्थापक और सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने कहा है कि, कंपनी ने भारत में अपने दर्शकों के लिए मूल भारतीय सामग्री बनाने पर बहुत जोर दिया है। इसी श्रृंखला में साल 2019-2020 के दौरान भारत में क्वालिटी कंटेंट वर्क पर नेटफ्लिक्स की ओर से 3000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

हेस्टिंग्स ने कहा कि, स्ट्रीमर मूल भारतीय सामग्री को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, तेजी से इस दिशा में काम चल रहा है और जल्द ही आगामी कुछ ही महीनों में रोचक इंडियन कंटेंट दर्शकों के सामने नेटफ्लिक्स पर होगा।

हैस्टिंग्स के मुताबिक साल 2016 में शुरुआत के बाद से हमने (नेटफ्लिक्स) लगातार इन्वेस्ट करना जारी रखा है। इस कारण हमारे पास यूनाइटेड स्टेट्स, यूके और स्पेन का काफी कंटेंट इकट्ठा हो चुका है। हम अब भारत में भारतीय कंटेंट तैयार कर रहे हैं।

ताकि और भारतीय बनें :

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में नेटफ्लिक्स के प्लान्स के बारे में रीड हेस्टिंग्स ने बताया कि- "इस वर्ष और अगले साल, हम कंटेंट पर लगभग 3000 करोड़ रुपया खर्च कर रहे हैं और आप स्क्रीन पर बहुत सारी चीजें देख पाएंगे। मुंबई में लगभग 100 कर्मचारी जबकि और कई अन्य प्रोडक्शंस में भी सैकड़ों कर्मचारी मिशन क्वालिटी हिंदी कंटेंट डेवलपमेंट पर जुटे हैं। हमारी पुरजोर कोशिश है कि "कंटेंट पेशकश में हम और अधिक से अधिक भारतीय बनें।"

इंडियन कंटेंट पर बड़ा दांव :

उन्होंने कहा कि, भारत की शीर्ष प्रदर्शन वाली नेटफ्लिक्स सीरीज़ में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी-स्टारर "सेक्रेड गेम्स" के अलावा "लिटिल थिंग्स" और "दिल्ली क्राइम" शामिल हैं। हेस्टिंग्स ने कहा कि, सिर्फ नेटफ्लिक्स ही नहीं, सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेस निवेश के मामले में इंडियन कंटेंट पर बड़ा दांव लगा रही हैं, जो देश में टेलीविजन के स्वर्णिम युग की शुरुआत करेगा।

स्वर्णिम युग :

हेस्टिंग्स को भरोसा है कि, अगला 5 से 10 साल टेलीविजन का स्वर्णिम युग होगा। आप अविश्वसनीय रूप से निवेश के बेजोड़ स्तर को देख रहे हैं। आंशिक रूप से एप्पल, अमेज़न, डिज़नी और वायाकॉम जैसी वैश्विक कंपनियां भारत ही नहीं यूके और यूएस में इस दिशा में भारी निवेश कर रही हैं। पहले की अपेक्षा मौजूदा दौर में ज्यादा कंटेंट पर काम हो रहा है।

'सैक्रेड गेम्स' पर हुई चर्चा :

उन्होंने कहा, "इंटरनेट में इंडियन कंटेंट मार्केट को वैश्विक स्तर पर ले जाने का माद्दा है। अब तक हमें कुछ आश्चर्यजनक सफलताएं मिली हैं। 'सैक्रेड गेम्स' पर दुनिया भर में चर्चा हुई। हम ऐसी ही रोचक कहानियों के बारे में वास्तव में उत्साहित हैं।"

हेस्टिंग्स ने एनिमेटेड श्रृंखला :

"माइटी लिटिल भीम" का उदाहरण देते हुए बताया कि, पिछले एक साल में, भारत के बाहर 27 मिलियन परिवारों ने 'माइटी लिटिल भीम' देखना शुरू कर दिया। मतलब साफ है भारतीय विचारों और चरित्रों को दुनिया में पसंद किया जा रहा है।

हेस्टिंग्स ने एनिमेटेड श्रृंखला "माइटी लिटिल भीम" का उदाहरण देते हुए बताया कि, पिछले एक साल में, भारत के बाहर 27 मिलियन परिवारों ने 'माइटी लिटिल भीम' देखना शुरू कर दिया। मतलब साफ है भारतीय विचारों और चरित्रों को दुनिया में पसंद किया जा रहा है।

रीड हेस्टिंग्स, CEO, नेटफ्लिक्स

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com