पेड OTT प्लेटफॉर्म Netflix भी हुआ रूस के खिलाफ, TikTok का भी आया बयान

रूस पर अब तक सबसे ज्यादा प्रतिबंध अमेरिका और वहां की कंपनियों द्वारा लगाए गए हैं। इसी बीच दुनिया के सबसे पॉपुलर अमरीकन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भी रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पेड OTT प्लेटफॉर्म Netflix भी हुआ रूस के खिलाफ
पेड OTT प्लेटफॉर्म Netflix भी हुआ रूस के खिलाफSocial Media

राज एक्सप्रेस। बीते 12 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच यह युद्ध निरंतर चले जा रहा है। इन 12 दिनों के दौरान रूस पर कई तरह के कई देशों और कंपनियों द्वारा प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। ऐसे में जो देश सबसे ज्यादा रूस का दुश्मन बना बैठा है वो अमेरिका है। क्योंकि, रूस पर अब तक लगे सभी प्रतिबंधों में सबसे ज्यादा प्रतिबंध अमेरिका और वहां की कंपनियों द्वारा ही लगाए गए हैं। इसी बीच दुनिया के सबसे पॉपुलर अमरीकन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भी रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Netflix भी हुआ रूस के खिलाफ :

रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस युद्ध के चलते अमेरिका और अमेरिकी कंपनियां यूक्रेन के प्रति संवेदना रखते हुए रूस पर लगातार कई प्रतिबंध लगता ही चला जा रहा है। आज दुनिया के सबसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) का क्रेज काफी अधिक देखा जा रहा है जबकि यह एक पेड प्लेटफॉर्म है। इसी तरह का क्रेज रूस में भी हुआ करता होगा, उसके बाद भी इस युद्ध के चलते Netflix ने भी रूस से सारे व्यवसायिक संबंध खत्म करते हुए रूस में लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने का फैसला कर लिया है। कंपनी ने इस बारे में जानकारी ऐलान कर दी है।

पश्चिमी देश हो रहे लगातर रूस के खिलाफ :

बताते चलें, अब तक अमेरिकी बहुचर्चित कंपनियों में Apple, Oracle Corp और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियां भी रूस के खिलाफ कदम उठा चुके है। ऐसे में पश्चिमी देशों की कंपनियां भी लगातार रूस के खिलाफ़ होती नजर आरही हैं। इसी को देखते हुए Netflix ने भी यह फैसला लिया है। Netflix ने रूस में अपने सर्विस को सस्पेंड करने का ऐलान आज युद्ध के 12वें दिन किया। ख़बरों की मानें तो, OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने पश्चिमी देशों का पूरी तरह सहयोग नहीं मिलने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने नाराजगी जाहिर करने पर लिया।

TikTok का भी आया बयान :

बताते चलें, Netflix के द्वारा किए गए ऐलान से पहले रविवार को टिकटॉक (TikTok) का भी बयान सामने आया था। इस बयान में कपंनी ने कहा था कि, 'रूस में सोशल मीडिया के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के जवाब में वहां के यूजर्स को ऐप पर नए वीडियो साझा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com