कंपनी ने अपडेट कर पेश किया नया वर्जन 'Kia Telluride 2022'

कई कंपनियों ने अपने पुराने वाहनों को अपडेट कर मार्केट में उतारा है। इसी कड़ी में कार निर्माता कंपनी 'किआ' (Kia) ने अपनी Telluride को अपडेट कर उसका नया वर्जन Kia Telluride 2022 को पेश किया है।
कंपनी ने अपडेट कर पेश किया नया वर्जन 'Kia Telluride 2022'
कंपनी ने अपडेट कर पेश किया नया वर्जन 'Kia Telluride 2022'Syed Dabeer Hussain - RE

ऑटोमोबाइल। पिछले साल ऑटो इंडस्ट्री की कंपनियों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ था, लेकिन इस साल की शुरुआत में कई कंपनियों ने पटरी पर आना शुरू कर दिया था। खुद को नुकसान से बाहर निकालने के लिए इन कंपनियों ने अपने नए नए वाहन लांच किए या पुराने वाहनों को अपडेट कर मार्केट में उतारा है। इसी कड़ी में साउथ कोरियाई कार निर्माता कंपनी 'किआ' (Kia) ने अपनी Telluride को अपडेट कर उसका नया वर्जन Kia Telluride 2022 को पेश किया है।

Kia ने किया Telluride 2022 को पेश :

दरअसल, जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपनी नई Kia Telluride 2022 को आधिकारिक टावर पर पेश किया है। कंपनी ने इस मॉडल को कई सारे बदलाव कर इसे मार्केट में उतारा हैं। कंपनी ने यह सभी अपडेट ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए हैं। इस बार लांच होने वाली Kia Telluride 2022 को SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच पॉपुलर बनाने के मकसद से अपडेट्स किया गया है। कंपनी इसे अमेरिका के साथ ही दुनिया की कई देशों के ऑटोमोबाइल मार्केट्स में पेश करेगी।

Kia Telluride 2022 का इंजन :

Kia की Telluride 2022 के इंजन की बात करें तो, इस SUV में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें भी कंपनी ने 3.8-लीटर का V6 इंजन दिया है जो 291 hp का मैक्सिमम पावर और 355 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

Kia Telluride 2022 के फीचर्स :

  • Kia Telluride तीन रो वाली मिड साइज एसयूवी है।

  • नई Kia Telluride में एक नए डिज़ाइन के तौर पर रेडिएटर ग्रिल दिया गया है। इस नये ग्रिल के साथ ही ये पहले से कहीं ज्यादा बेहतर दिख रही है।

  • इस SUV में कंपनी ने Kia का नया लोगो दिया है।

  • इस कार के केबिन को पहले से काफी बड़ा बनाया गया है।

  • इसमें 10.25-इंच का नेविगेशन डिस्प्ले दिया है जो बेहद ही प्रीमियम फील देगा।

  • Kia Telluride 2022 में पूरी तरह से ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल और हाइवे ड्राइविंग असिस्ट दिया गया है। जो इसके लोवर ट्रिम्स LX और S में भी ऑफर किया जाएगा।

  • इस कार में Kia ने नेविगेशन बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल दिया है। जो इसके सभी ट्रिम्स में ऑफर किया जाएगा।

  • कंपनी ने इस कार में 20 इंच के व्हील्स दिए हैं।

  • इस SUV में ग्राहकों को ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) का विकल्प दिया गया है।

Kia Telluride 2022 की कीमत :

कंपनी ने Kia Telluride 2022 की शुरूआती कीमत 600 डॉलर बढ़ा कर रखी है। इस मुताबिक,

  • Telluride LX मॉडल की कीमत में 600 डॉलर की बढ़त के बाद 32,790 डॉलर और भारतीय करेंसी में लगभग 24 लाख से शुरू की गई है।

  • Telluride के टॉप-ऑफ़-द-लाइन SX-P मॉडल की कीमत 46,890 डॉलर और भारतीय करेंसी में लगभग 34.50 लाख से शुरू की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co