New York
New YorkRaj express

दुनिया के अमीर शहरों की टॉप-10 लिस्ट में न्यूयार्क सबसे ऊपर, भारत के किसी शहर को सूची में नहीं मिली जगह

हेलने एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार न्यूयार्क दुनिया का सबसे अमीर शहर है।

राज एक्सप्रेस। हेलने एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची जारी की है। अमीर शहरों की टॉप-10 लिस्ट में कसी भारतीय शहर को स्थान नहीं दिया गया है। इस सूची में पहले पायदान पर अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर है। खास बात यह है कि इस सूची में एक मात्र यूरोपियन शहर लंदन को स्थान दिया गया है। अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में 3,40,000 करोड़पति और 58 अरबपति हैं। यह दुनिया का सबसे धनी और सबसे ज्यादा अमीरों वाला शहर है। यहां दुनिया के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज मौजूद हैं। शहर में ब्रोंक्स, ब्रुकलिन, मैनहट्टन, क्वींस और स्टेटन द्वीप के पांच नगर शामिल हैं।

लिस्ट में दूसरे पायदान पर है टोक्यो

जापान का सबसे प्रमुख कारोबारी सेंटर टोक्यो में 2,90,300 निवासी करोड़पति 14 अरबपति हैं। ये अमीरों की तादाद के मामले में लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज है। टोक्यो में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां मौजूद हैं और इनमें प्रमुख रूप से हिताची, होंडा, मित्सुबिशी, सॉफ्टबैंक और सोनी शामिल हैं।

द बे एरिया में बसते हैं सबसे अधिक अरबपति

ये सैन फ्रांसिस्को और सिलिकॉन वैली का शहर शामिल है, यहां पर 2,85,000 करोड़पतियों का घर है। इसके साथ ही इस शहर में 629 सेंटी-करोड़पति रहते हैं। खास बात ये है कि यह अरबपतियों की संख्या के मामले में न्यूयॉर्क को भी पीछे छोड़ता है। यहां अरबपतियों की संख्या 63 है। दुनिया की अधिकांश शीर्ष टेक कंपनियां इस क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें Adobe, Apple, Cisco, Facebook (Meta), Google (Alphabet), HP, Intel, LinkedIn, Lyft, Netflix, OpenAI, PayPal, Twitter, Uber, Yahoo और Zoom सहित अन्य नाम शामिल हैं।

2000 तक करोड़पतियों में टाप शहर था लंदन

साल 2000 में लंदन करोड़पतियों की संख्या के मामले में दुनिया का टॉप शहर था, लेकिन बीते 20 साल में यह लिस्ट में बहुत नीचे खिसक गया है। हालांकि, इसके बावजूद यहां अभी भी दुनिया के कुछ सबसे विशिष्ट आवासीय उपनगर शामिल हैं, जिनमें बेलग्रेविया, चेल्सी, हैम्पस्टेड, नाइट्सब्रिज, मेफेयर, रीजेंट पार्क और सेंट जॉन्स वुड शामिल हैं। लंदन में 2,58,000 निवासी करोड़पति हैं और 36 अरबपति बसते हैं।

व्यवसाय अनुकूल शहर है सिंगापुर

सिंगापुर को व्यापक रूप से दुनिया में सबसे अधिक व्यवसाय-अनुकूल शहर माना जाता है और करोड़पतियों के प्रवास के लिए शीर्ष शहरों में से ये एक है। ताजा हेनले वेल्थ माइग्रेशन डैशबोर्ड के अनुसार 2022 में लगभग 2,800 उच्च-नेट-वर्थ व्यक्ति यहां आकर बसे हैं. इसके बाद सिंगापुर में वर्तमान में 2,40,100 करोड़पति और 27 अरबपति हैं।

लास एंजेलिस में रहते हैं 2,05,400 करोड़पति

लॉस एंजेलिस में 2,05,400 करोड़पति और 42 अरबपति रहते हैं। लॉस एंजिल्स शहर के साथ-साथ इसके पास के बेवर्ली हिल्स और मालिबू में रहने वाले अमीरों को भी आंकड़ों में शामिल किया गया है। ये शहर प्रमुख उद्योगों के साथ ही मनोरंजन, मीडिया, रियल एस्टेट, रिटेल, टेक और परिवहन सुवधाओं के मामले में भी आगे है।

दुनिया में हांगकांग की है अपनी साख

हांगकांग की कारोबारी गतिविधियों के केंद्र के रूप में पूरी दुनिया में काफी समय में प्रतिष्ठा है। हांगकांग में 1,29,500 करोड़पति और 32 अरबपति रहते हैं। पिछले एक दशक में खराब विकास के बावजूद, शहर दुनिया के शीर्ष फाइनेंशियल सेंटर्स में से एक बना हुआ है। एशिया के कई सबसे अमीर कारोबारी अभी भी इसे सबसे बेहतर ठिकाना मानते हैं। यहां काम करने का सुविधाजनक माहौल लोगों को हमेशा से आकर्षित करता रहा है। हांगकांग स्टॉक मार्केट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण स्टॉक एक्सचेंजों में से एक माना जाता है।

चीन की कारोबारी गतिविधियों का केंद्र है बीजिंग

चीन में बीजिंग कारोबारी गतिविधियों का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में उद्योग धंधे स्थापित किए गए हैं। यह विनिर्माण का बड़ा केंद्र है। यहां बने उत्पाद पूरी दुनिया में भेजे जाते हैं। बीजिंग में 1,28,200 करोड़पति, 354 सेंटी-करोड़पति और 43 अरबपति हैं। चीन की आधिकारिक राजधानी, बीजिंग दुनिया की कई बड़ी कंपनियों का बेस भी है। इसकी अरबपति आबादी विशेष रूप से अधिक है। अरबपतियों की संख्या के मामले में इसके ऊपर केवल न्यूयॉर्क सिटी और दि बे एरिया रैंक मौजूद हैं।

चीन की वित्तीय राजधानी कहा जाता है शंघाई

चीन की वित्तीय राजधानी के रूप में जाना जाने वाला शंघाई शहर पिछले काफी समय से कारोबारी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। यह शहर चीन की अर्थव्यवस्था में बहुत अधिक योगदान करता है। यहां 1,27,200 करोड़पति और 40 अरबपति रहते हैं। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज एनवाईएसई और नैस्डैक के बाद द्वारा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। यहां हाल के सालों में बहुत तेजी से कारोबारी गतिविधियां बढ़ी हैं। यहां विनिर्माण का बेहतरीन तंत्र विकसित किया गया है, जिसने शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

सिडनी में रहते हैं 1,26,900 करोड़पति

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी कारोबारी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस शहर में 1,26,900 निवासी करोड़पति और 15 अरबपति रहते हैं। इस शहर ने पिछले 20 सालों में तेजी से एशिया प्रशांत क्षेत्र के सबसे धनी शहर के रूप में जगह बनाई है। हर साल इस शहर की कारोबारी गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि शहर की कारोबारी गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी का यह क्रम जारी रहेगा और सिडनी 2040 तक दुनिया के शीर्ष 5 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में शामिल हो सकता है।

बेंगलुरु में तेजी से बढ़ रहे अमीर

अगर भारत की बात करें तो देश के बेंगलुरु शहर को भी हेनले एंड पार्टनर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। गार्डन सिटी और इंडियन सिलिकॉन वैली के रूप में पहचाना जाने वाला ये शहर सबसे तेजी से बढ़ते अमीरों वाले शहरों की लिस्ट में रखा गया है। बेंगलुरु में टेक सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है। माना जा रहा है कि यह शहर अगले दिनों में कारोबारी गतिविधियों का केंद्र बनने वाला है। यहा जिस तेजी से कारोबारी गतिविधियां बढ़ रही हैं, उससे साफ हो जाता है कि यह शहर भी जल्दी ही अपने करोड़पतियों की वजह से जाना जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com