नीता अंबानी ने 'NMACC' के लॉन्च पर दी डांस परफॉर्मेंस
नीता अंबानी ने 'NMACC' के लॉन्च पर दी डांस परफॉर्मेंस Social Media

नीता अंबानी ने 'NMACC' के लॉन्च पर दी 'भरतनाट्यम' परफॉर्मेंस, चुना यह सॉन्ग

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी ने 'कल्चरल सेंटर ग्रैंड लॉन्च इवेंट' (NMACC) के लॉन्च के मौके पर एक नृत्य प्रस्तुति दी। यहां देश-दुनिया से दिग्गज हस्तियाँ पहुंचीे।

राज एक्सप्रेस। अंबानी घराने से ताल्लुक रखने वाली मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी नीता मुकेश अंबानी नृत्य कला में काफी निपुण हैं। वहीँ, अब उन्होंने अपनी प्रस्तुति से यह सिद्ध कर दिया था। दरअसल, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी ने 'कल्चरल सेंटर ग्रैंड लॉन्च इवेंट' (NMACC) के लॉन्च के मौके पर एक नृत्य प्रस्तुति दी। यहां देश-दुनिया से दिग्गज हस्तियाँ पहुंचीे। इस नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का निर्माण बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में जियो वर्ल्ड गार्डन्स में किया गया है।

नीता मुकेश अंबानी ने दी नृत्य प्रस्तुति :

नीता मुकेश अंबानी ने मुंबई में आयोजित हुए नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर ग्रैंड लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी डांस प्रस्तुति से समां बांध दिया। वह इस कार्यक्रम की होस्ट भी रही। इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक और तो और खेल जगत से जुड़े भी कई बड़े सितारें नजर आए। इस इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनकी बेटी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी भी उपस्थित रहीं। नीता अंबानी ने इवेंट को शानदार बनने के लिए ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन पर अपने क्लासिकल डांस किया। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था जब, नीता अंबानी ने क्लासिकल डांस किया हो। वह इस तरह की कई परफॉर्मेंस दे चुकीं हैं। इतना ही नहीं नीता अपने लगभग हर फैमिली फंक्शन में डांस पर्फॉर्मेंस देती आई हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल :

बताते चलें, नीता अंबानी के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन काफी वायरल होता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख कर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आरहा है। चारों तरफ इस लॉन्च इवेंट और नीता अंबानी के 'रघुपति राघव राजा राम' पर किए डांस के ही चर्चे हो रहे हैं। यह वीडियो NMACC इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया हैं। इसके बाद से ही यह वायरल होना शुरू हो गया। 

6 साल की उम्र से कर रहीं भरतनाट्यम :

बताते चलें, नीता अंबानी ने मात्र 6 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम जैसे कठिन डांस की शुरिअत कर दी थी। उनका मन एक बहुत बड़ी नर्तकी बनने का था, लेकिन वह आज कहीं और हैं। हालांकि, उन्होंने डांस करना नहीं छोड़ा। उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन' में अपने विशेष प्रदर्शन को भव्य लॉन्च के लिए विशेष रूप से कोरियोग्राफ किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com