कॉन्सेप्ट EV चार्जिंग स्टेशन
कॉन्सेप्ट EV चार्जिंग स्टेशनSocial Media

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक हाइवे जल्द बनकर होगा तैयार, काफी एडवांस होगा कॉन्सेप्ट EV चार्जिंग स्टेशन

देश में इलेक्ट्रिक हाइवे का काम जोरों शोरो से जारी है। वहीं, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कॉन्सेप्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है।

नई दिल्ली, भारत। आज अन्य देशों के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग जोरों से बढ़ रही है। इन इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने के लिए देश में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन्स की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, भारत में इसकी शुरुआत बहुत तेजी से हो चुकी है। अब देश के लगभग हर राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन्स लगाए जाने लगे है। इसी कड़ी में बुधवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कॉन्सेप्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है।

राजमार्ग मंत्री ने किया ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन :

दरअसल, देश में इलेक्ट्रिक हाइवे का काम जोरों शोरो से जारी है। वहीं, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कॉन्सेप्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि, दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक हाइवे जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इस ईवी चार्जिंग स्टेशन के कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी खुद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी। इसका निर्माण नेशनल हाइवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल (NHEV) द्वारा किया गया है।

चार्जिंग स्टेशन पर मिलेंगी एडवांस सुविधा :

  • एनएचईवी चार्जिंग स्टेशन का कॉन्सेप्ट मॉडल भारतीय बाजार में अपनी तरह का पहला मॉडल है।

  • इस स्टेशंस पर कई तरह की एडवांस सुविधाएं मिलेंगी।

  • पैसेंजर यहां अपनी गाड़ी चार्ज कर सकते हैं।

  • चार्जिंग स्टेशन के अंदर खाने के लिए फूड कोर्ट, वॉशरूम, एटीएम, कॉन्फ्रेंस रूम, मां और बच्चे का कमरा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

  • चार्जिंग स्टेशन के अंदर ही आपको 2 व्हीलर ईवी शोरूम और बैटरी स्वाइपिंग मशीन आदि जैसी सुविधा भी मिलने वाली है।

  • स्टेशंस पर आपको कांफ्रेंस रूम भी मिलेगा, जिसमें आप मिटिंग भी कर सकते हैं।

क्या है कॉन्सेप्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन ?

बताते चलें, कॉन्सेप्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन एक अलग कॉन्सेप्ट प् बनाया गे अहै। क्योंकि, आमतौर पर अपने देखा होगा कि, किसी भी प्रकार की गाड़ी में ईंधन (पट्रोल-डीजल) भरने में ज्यादा समय नही लगता या जो भी समय लगता है वो मिनटों में हो होता है, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने में कुछ घंटों का समय तक लग जाता है। ऐसे में इतने समय वाहन चालक क्या करेगा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग स्टेशंस पर इस तरह की एडवांस सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिसमें जब तक किसी का वाहन चार्ज हो तब तक वाहन चालक समय का सही तरीके से इस्तेमाल कर सके।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co