इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

अब आपको जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर दिखाई देंगे क्योंकि, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान Social Media

राज एक्सप्रेस। आज विदेश के साथ ही भारत में भी लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी बढ़ रहा है। इसी के चलते देश की केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी बढ़ावा दे रही है। अब तक कई कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच कर चुकी है इसी कड़ी में भारत में अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी लांच होने जा रहा है। हालांकि, यह देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर नहीं होगा, लेकिन जल्द ही सरकार द्वारा लांच हुए कुछ नए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर दिखाई देंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर बड़ा ऐलान :

दरअसल, आज देश की केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। वहीं इसी कड़ी में ही सरकार देश में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लांच करने जा रही है। जिससे पेट्रोल और डीजल की निर्भरता देश में कम हो जाये। इस बारे में ऐलान करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि, सरकार अगले 15 दिनों के भीतर देश में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लॉन्च करेगी। बता दें, उन्होंने यह जानकारी शुक्रवार को 'Go Electric' कैंपेन के लॉन्च के मौके पर दी। इसके अलावा उन्होनें सरकारी मंत्रालयों और विभाग के सभी अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना अनिवार्य करने की भी बात कही।

केंद्रीय मंत्री गडकरी का सुझाव :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुझाव देते हुए कहा कि, 'सरकार को घरों में रसोई गैस खरीदने के लिए समर्थन देने के बजाय बिजली पकाने के उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी देनी चाहिए। सभी सरकारी अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग अनिवार्य किया जाना चाहिए। बताते चलें, इसी महीने पिछले दिनों नितिन गडकरी में देश का पहला CNG ट्रैक्टर भी लॉन्च किया था। जो कि, अन्य ट्रैक्टर की तरह ही डीजल से स्टार्ट होगा, लेकिन इसे चलाया CNG के जरिए चलाया जाएगा।इस ट्रैक्टर को लेकर सरकार का दावा है कि, इस ट्रैक्टर के प्रयोग से खर्च को तकरीबन 55% तक घटाया जा सकता है।

देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर :

वैसे तो इस नए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से जुड़ी कोई खास तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानेँ तो, इस ट्रैक्टर में बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा और ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ही होगा। बताते चलें, सरकार 15 दिनों में जो ट्रैक्टर लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है वो देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर नहीं है। बता दें, इससे पहले भी एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी सोनालिका ने पिछले साल 2020 के दिसंबर में एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Tiger लॉन्च किया था। जो कि देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर था। इसे यूरोप में डिजाइन किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com