साल 2020 की फरवरी में लांच होगा नया स्मार्टफोन Nokia 8.2

अगले साल फरवरी में MWC 2020 नाम से एक प्रोग्राम होगा, जहां कई जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनियां एक से एक स्मार्टफोन शोकेज करेंगी, इसी प्रोग्राम के दौरान Nokia का नए फ़ोन Nokia 8.2 भी लांच किया जाएगा।
Nokia 8.2
Nokia 8.2Kavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • अगले साल MWC 2020 में लांच होगा Nokia 8.2

  • 24 से 27 तारीख तक चलेगा MWC 2020

  • Nokia 8.2 होगा Nokia 8.1 का अपडेटेड वर्जन

  • कुछ खास फीचर्स के साथ लांच होगा यह फोन

  • खबरों में लीक हुए कुछ फीचर्स

राज एक्सप्रेस। साल 2020 की फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) प्रोग्राम में मोबाईल जगत की बहुत पुरानी कंपनी Nokia अपना एक नया स्मार्टफोन Nokia 8.2 लॉन्च कर सकती है। लीक हुई खबरों से इस स्मार्टफोन के कुछ मुख्य फीचर्स सामने आये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये MWC 2020 अगले साल फरवरी की 24 से 27 तारीख तक चलेगा। इस प्रोग्राम के दौरान अलग-अलग कंपनियां अपने एक से एक शानदार स्मार्टफोन्स लांच करेगी। Nokia कंपनी भी फोन लांच करने की घोषणा कर चुकी है।

Nokia 8.2 के फीचर्स :

  • Nokia 8.2 स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा।

  • इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट प्रोसेसर दिया जाएगा।

  • Nokia 8.2 के 3 मॉडल्स लांच किये जाएंगे जो, 4GB RAM+64GB ROM, 6GB RAM+128GB ROM और 8GB RAM+256GB ROM स्टोरेज के साथ आएँगे।

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह Nokia का पहला 8GB RAM ऑप्शन वाला स्मार्टफोन होगा।

  • खबरों की माने तो, Nokia 8.2 को मिड रेंज में लांच किया जाएगा।

  • इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा।

  • इस फोन में सेल्फी कैमरा पॉप-अप वाला दिया जाएगा।

  • Nokia के अपने स्मार्टफोन्स में नॉच या पंच-होल नहीं देता है, यह नया फोन भी ठीक उसी पद्दति पर बना होगा।

  • Nokia कंपनी ने इस स्मार्टफोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भीअपने अन्य फोन से बेहतर बनाया है।

साल के आखिर में लांच :

HMD Global इस Nokia कंपनी के नए स्मार्टफोन Nokia 8.2 बेस मॉडल को इसी साल अर्थात 2019 के अंत तक लॉन्च करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Nokia कंपनी का यह स्मार्टफोन अपने ही स्मार्टफोन Nokia 8.1 का अपडेटेड वर्जन होगा जिसे कंपनी अगले साल फरवरी में लॉन्च करेगी। फ़िलहाल लीक हुई खबरों से इसके इतने फीचर्स की ही जानकारी प्राप्त हुई है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

Nokia ने लांच किये अन्य दो फोन :

Nokia कंपनी ने जल्द ही अपने दो अन्य स्मार्टफोन्स Nokia 7.2 और Nokia 6.2 भारतीय बाजार में लॉन्च किए थे। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत 15,000Rs और 17,000Rs रखी है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स का लुक और डिजाइन लगभग एक जैसा ही है। Nokia 7.2 के बैक में रिंगनुमा 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा दिया गया है साथ ही इसमें प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर वाला और लईडी फ्लैश लाइट वाला कैमरा सेंसर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि, Nokia कंपनी का नया लांच होने वाला स्मार्टफोन भी कुछ हद तक ऐसी ही कीमत और फीचर्स के साथ लांच किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com