2000 Note
2000 NoteRaj Express

अब 7 अक्टूबर तक बदले जा सकेंगे दो हजार के नोट, आरबीआई ने एक सप्ताह बढ़ाई वापसी की तारीख

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या बदलने की तारीख 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।

राज एक्सप्रेस। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या बदलने की तारीख 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। आरबीआई ने अपने एक सर्कुलर में बताया कि दो हजार रुपया वापसी की मौजूदा व्यवस्था को 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। दो हजार रुपए का नोट बदलने के लिए आज 30 सितबर अंतिम दिन है। हालांकि सरकार ने कहा था कि यह तिथि बीतने के बाद भी यह नोट लीगल टेंडर में बना रहेगा। सरकार के इस बयान के बाद माना जा रहा था कि रिजर्व बैंक नोट बदलने की समय सीमा को ढ़ा सकता है। और शाम होते-होते ऐसा ही हुआ और आरबीआई ने 2000 के नोट बदलने की समय सीमा एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी है।

2016 में जारी किया गया था 2000 का नोट

2000 रुपए का नोट नवंबर 2016 में बाजार में उतारा गया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इनकी जगह 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि आरबीआई सन 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए गए थे। आरबीआई द्वारा जारी अपडेट के अनुसार 2,000 रुपये के नोट 93 फीसदी वापस बैंकों के पास आ गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अधिकांश नोट सर्कुलेशन से बाहर हो गए हैं। कुछ ही नोट बाकी बचे हैं यही वजह है आरबीआई ने नोट वापस करने की अवधि केवल एक सप्ताह तक के लिए बढ़ाई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co