Google Translate के डाउनलोड्स की संख्या में तेजी से हुआ इजाफा

आज किसी भी एक भाषा को दूसरी भाषा में बदलने के लिए सबसे आसान तरीका Google Translate ही है। वहीं, इसके डाउनलोड्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
Google Translate के डाउनलोड्स की संख्या में तेजी से हुआ इजाफा
Google Translate के डाउनलोड्स की संख्या में तेजी से हुआ इजाफाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। यदि आपको कभी किसी भाषा को ट्रांसलेट करने में दिक्कत आती होगी तो आपने भी गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल किया होगा, क्योंकि आज हर कोई भाषा को ट्रांसलेट करने के लिए गूगल ट्रांसलेट (Google Translat) का ही इस्तेमाल करता है। Google Translat का इस्तेमाल लोग अपने स्मार्टफोन में भी कर सकते हैं। क्योंकि, आज किसी भी एक भाषा को दूसरी भाषा में बदलकर समझने के लिए सबसे आसान तरीका Google Translat ही है। वहीं, इसके डाउनलोड्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

Google Translat के डाउनलोड्स की संख्या :

बताते चलें, Google Translat को स्मार्टफोन में इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को इंटरफेस वाली ट्रांसलेट ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड करना होगा। इसे डाऊनलोड करने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई खर्चा नहीं करना है। क्योंकि, Google कंपनी द्वारा यूजर्स की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई यह सेवा पूरी तरह फ्री है। आसानी से 109 भाषाओं में अनुवाद करने के चलते इस ऐप को काफी पसंद किया जा रहा है और इसी के चलते इसे अब तक कुल एक अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

नया रिकॉर्ड बनाने में लगा इतना समय :

जी हां, एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से अब तक एक अरब से ज्यादा बार डाउनलोड कर चुके हैं। बताते चलें, कंपनी अपनी इस ऐप को साल 2009 के जनवरी माह में लेकर आई थी और इसे एंड्रॉयड ऐप के तौर पर लांच किया गया था। तब से अब तक कंपनी इस ऐप में कई फीचर्स एड कर चुकी है। इतना ही नहीं Google Translat ऐप को नया रिकॉर्ड बनाने में करीब 11 साल और तीन महीने का वक्त लगा है। बता दें, गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहे गूगल ट्रांसलेट ऐप के एक अरब से ज्यादा डाउनलोड यूजर्स की ओर से किए गए हैं और OEMs नहीं हैं क्योंकि गूगल ट्रांसलेट ऐप कंपनी के कोर ऐप पैकेज की अनिवार्य गूगल मोबाइल सर्विसेज का हिस्सा नहीं है।

प्ले स्टोर पर स्टार रेटिंग्स :

एंड्रॉयड ऐप पर इस एप्स के लॉन्च होने के बाद से इसे काफी पसंद किया जा रहा है, इसी लोकप्रियता के चलते गूगल प्ले स्टोर पर Google Translate की रेटिंग्स 4.5 है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com