IPO की लिस्टिंग के बाद Nykaa की संस्थापक नायर बनी देश की सेल्फमेड महिला

पिछले दिनों Nykaa का IPO मार्केट में लांच हुआ था। जिसकी लिस्टिंग के बाद निवेशकों को मुनाफा हुआ। इस IPO से Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर अब देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला बन गई हैं।
IPO की लिस्टिंग के बाद Nykaa की संस्थापक बनी देश की सेल्फमेड महिला
IPO की लिस्टिंग के बाद Nykaa की संस्थापक बनी देश की सेल्फमेड महिलाSocial Media

Nykaa IPO : जब-जब कंपनियों को कारोबार का विस्तार करने या किसी अन्य कारण के लिए पूंजी जुटाने की आवश्यकता होती है। तब-तब कंपनियां अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर मार्केट में उतरती हैं। जिससे उन कंपनियों को पूंजी जुटाने में निवेशकों का साथ मिल जाता है। जब कंपनियां लिस्ट हो जाती हैं तब निवेशकों के साथ ही कंपनियों को भी काफी मुनाफा होता है। इस मुनाफे से कई बार कंपनी के मालिक को अकल्पित (Unexpected) मुकाम हासिल हो जाता है। ऐसा ही कुछ नायका की संस्थापक 50 वर्षीय फाल्गुनी नायर के साथ हुआ। इस मुनाफे के बाद वह देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला और दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

Nykaa के IPO की लिस्टिंग :

दरअसल, पिछले महीनों के दौरान ब्यूटी और फैशन रिटेलर कंपनी नायका (Nykaa) का IPO मार्केट में लांच हुआ था। जिसकी लिस्टिंग बुधवार को हुई। इस IPO की लिस्टिंग के बाद निवेशकों को इस कदर मुनाफा हुआ है कि, Nykaa का IPO इस साल का Zomato और सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा IPO बन गया है। बुधवार को Nykaa के IPO की प्रीमियम पर लिस्टिंग 83% से ज्यादा पर हुई है। इससे निवेशकों को काफी मुनाफा हुआ। इसी के साथ इस IPO से Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर अब देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला बन गई है। इतना ही नहीं अब वह दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हो गई हैं। इस IPO की लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Nykaa की संस्थापक ने बताया :

Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर ने अपने एक इंटरवियु में कहा कि, 'करीब 120 निवेशकों से मिलने के बाद नायका को शेयर बाजार में लिस्ट कराने का फैसला किया। ग्लोबल इन्वेस्टर वास्तव में लंबी अवधि के लिए क्वालिटी शेयरों में निवेश करने वाले HNI हैं। इन निवेशकों को नायका की स्थापना से लेकर इसके कारोबार तक के बारे में जानकर काफी दिलचस्पी पैदा हुई और उन्होंने कंपनी में निवेश करने का फैसला किया।' वैल्युएशन पर चिंता जताते हुए फाल्गुनी नायर ने कहा कि, 'Nykaa के कारोबार की प्रकृति के हिसाब से इसके मूल्यांकन की चिंता सही नहीं है। नायर ने कहा कि Nykaa की स्थापना उसे बेचने के लिए नहीं की गई है। कंपनी के कामकाज के लिहाज से यह शेयर बाजार में लंबी रेस के लिए उतरी है। निजी बाजार में Nykaa के लिए हमें अधिक पैसे मिल सकते थे, बावजूद उसके हमने इसे शेयर बाजार में लिस्ट कराने का फैसला किया।'

फाल्गुनी नायर का कहना :

Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर ने कहा कि Nykaa वास्तव में दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों के मिलेनियल के दिमाग की उपज है। उन्होंने अपने कामकाज और अपनी सोच की वजह से nykaa को जन्म दिया है। फाल्गुनी ने कहा, "हमारी ताकत हाई क्वालिटी कंटेंट है, जिसकी वजह से ई-कॉमर्स बिजनेस चल रहा है। हम पूरी तरह टेक आधारित कारोबार नहीं हैं, लेकिन हमने इसके लिए भी काफी मेहनत की है।" गौरतलब है कि, Nykaa में फाल्गुनी नायर 53.5% हिस्सेदारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com