Odyssey ने लॉन्च किया स्लो स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘E2 Go’

इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी Odyssey (ओडिसी) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने भी अपना नया एक ई-स्कूटर लांच किया है। कंपनी ने इस स्कूटर को ‘E2 Go’ नाम से घरेलू बाजार में पेश किया है।
Odysse ने लॉन्च किया स्लो स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘E2 Go’
Odysse ने लॉन्च किया स्लो स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘E2 Go’Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। विदेश के साथ ही अब भारत में भी लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। भारत में बढ़ रही लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय से मौजूदा वाहन निर्माता कंपनियों के अलावा नई कंपनियां भी अपने नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लांच कर रही है। वहीं, अब इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी Odyssey (ओडिसी) इेलेक्ट्रिक वीइकल्स ने भी अपना नया एक ई-स्कूटर लांच किया है। कंपनी ने इस स्कूटर को ‘E2 Go’ नाम से घरेलू बाजार में पेश किया है।

E2 Go की खासियत :

वैसे तो आजकल के युवा काफी स्पीड में गाड़ी चलना पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो आसपास के नजारों का लुफ्त उठाते हुए स्लो गाड़ी चलाते हैं। यदि आप भी उनमें से ही हैं तो, जान लें कि, Odyssey इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी ने अपनी E2 Go नाम की जो स्कूटर पेश की है उसकी खासियत यह है कि, वह अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी ने इस स्कूटर से जुड़ी जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि, E2 Go को दो मॉडलों में पेश किया गया है। इन दोनों मॉडल्स में हल्का फुल्का अंतर है और जो बड़ा अंतर है वो यह है कि, एक मॉडल में लेड-एसिड बैटरी दी गई है और दूसरे में लीथियम आयन बैटरी।

E2 Go की कीमत :

बताते चलें, कंपनी ने अपनी इस स्लो चलने वाली स्कूटर E2 Go के लेड-एसिड बैटरी वाले मॉडल की अहमदाबाद एक्स-शोरुम कीमत 52,999 रुपये और E2 Go लाइट की कीमत 63,999 रुपये है। ग्राहकों इस स्कूटर को कुल पाँच कलर में खरीद सकते हैं। बता दें, इस स्कूटर की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे होने के चलते ये बुजुर्गो के लिए भी काफी अच्छी साबित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करके 60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसे फुल चार्ज करने में साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com