Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 अब S1 Pro में अपग्रेड होने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

पिछले दिनों विवादों में घिरने के बाद अब Ola Electric ने अपने ग्राहकों को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को अपग्रेड कराने से जुड़ी राहत भरी खबर दे दी है।
Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 अब S1 Pro में अपग्रेड होने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 अब S1 Pro में अपग्रेड होने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज Social Media

ऑटोमोबाइल। 15 अगस्त 2021को Ola Group ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच किया था। बीते दिनों Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलिवरी शुरू की है। Ola के इन स्कूटर की डिलिवरी शुरू होते ही डिलीवरी में देरी, बिक्री के आंकड़ों और कंपनी के दावों पर सवाल उठने लगे थे। इन सब के चलते कंपनी का स्कूटर विवादों में घिरता नजर आरहा था। इसी बीच कंपनी ने अपने ग्राहकों को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को अपग्रेड कराने से जुड़ी राहत भरी खबर दे दी है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्री में करेगी अपग्रेड :

यदि आपने Ola का S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद लिया है और आप उसे Ola S1 Pro में अपग्रेड कराना चाहते हैं तो जान लें कि, Ola Electric अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्री में S1 Pro में अपग्रेड करेगी। इस मामले में जानकारी कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया है कि, 'Ola S1 ग्राहकों को Ola S1 Pro वाले हार्डवेयर समान मूल्य पर मिलेंगे और कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, कस्टमर्स को 'हाइपर मोड', हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल और वॉयस असिस्टैंस जैसे फीचर्स से युक्त सॉफ्टवेयर वाला ये स्कूटर हासिल करने के लिए 30,000 रुपये खर्च करने होंगे।'

ग्राहकों को होगा यह फायदा :

बताते चलें, Ola Electric द्वारा S1 स्कूटर को बिल्कुल मुफ्त में S1 Pro हार्डवेयर में अपग्रेड करने का ऐलान किया गया है। इससे ग्राहकों को यह फायदा होगा कि, उन्हें Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 Pro में मिलने वाले फीचर्स का लाभ मिलेगा, वो भी बिना कोई शुल्क खर्च किए। इस बारे में Ola Electric के CEO भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया है कि, 'Ola S1 के ग्राहकों को Ola S1 Pro के समान हार्डवेयर सेम प्राइज पर दिए जाएंगे और इसके अलावा उन्हें कोई अतिरिक्त राशि भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। हम अपने सभी S1 ग्राहकों को S1 Pro हार्डवेयर में अपग्रेड कर रहे हैं, जहां आपको सभी S1 सुविधाएं मिलेंगी और आप प्रो रेंज, हाइपर मोड, अन्य सुविधाओं को अपग्रेड के साथ अनलॉक कर सकते हैं।'

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत :

कीमत की बात करें तो, Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro की कीमत में कुछ हजार रुपयों का अंतर है। Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro की कीमत इस प्रकार है -

  • Ola S1 की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है

  • Ola S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स :

  • Ola का यह स्कूटर मात्र 18 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7.0 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो 4G और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है।

  • सिंगल फुल चार्ज में ये 150 किमी तक चलाया जा सकता है।

  • कंपनी ने इसे चार राइडिंग मोड्स के साथ और 10 कलर में लांच किया है।

  • इस स्कूटर में एक बड़ा स्टोरेज बूट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी डिक्की में 2 हाफ हेलमेट बहुत आराम से रखे जा सकते हैं।

  • Ola के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को देख कर यह काफी सिंपल और सोबर लग रहा है।

  • इस स्कूटर में सिंगल साइड स्विंगआर्म, टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और फ्रंट में डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है।

  • इसमें म्यूजिक और कॉल कंट्रोल, व्हीकल ट्रैकिंग और TPMS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

  • यह 2.95 सेकंड में 0-40kph की रफ्तार आसानी से पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 98kph से 150kph तक है।

  • इस स्कूटर का वजन 110 किलोग्राम है।

  • इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फिट किया गया है।

  • इसमें 50 लीटर की अच्छी-खासी अंडर सीट स्टोरेज भी दी गई है।

  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.5KW की मोटर दी गई है, जो 72Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

  • स्कूटर में चार Eco, Ride, Dash और Sonic मोड दिए गए हैं।

  • ECO मोड में इसकी रेंज 203 किलोमीटर है। इसका मतलब है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह ECO मोड में 203 किलोमीटर तक चलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com