अक्टूबर में सबसे ज्यादा ई-स्कूटर ओला ने बेचे, जानिए किन ब्रांड्स ने टॉप-5 में बनाई अपनी जगह

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बाजार धीमे-धीमे बढ़ता जा रहा है। अक्टूबर 2023 के दौरान देश में कुल 71,604 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे गए हैं।
Ola E-scooter
Ola E-scooter Raj Express
Submitted By :
Aniruddh pratap singh

हाईलाइट्स

  • अक्टूबर 2023 के दौरान देश में कुल 71,604 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे गए हैं।

  • आइए पता करें अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्कूटर ब्रांड्स कौन से हैं।

राज एक्सप्रेस। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बाजार धीमे-धीमे बढ़ता जा रहा है। अक्टूबर 2023 के दौरान देश में कुल 71,604 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे गए हैं। ई-व्हीकल्स की बिक्री में हो रही बढ़ोतरी का श्रेय पुराने ब्रांड्स के साथ-साथ कुछ ऐसी कंपनियों को भी जाता है, जिन्होंने नए क्षेत्र में उतर कर काम शुरू किया और बाजार में सम्मानजनक स्थान बना लिया। आइए पता करें अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड्स कौन से हैं।

बिक्री में ओला सबसे आगे

अक्टूबर 2023 में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री के लिहाज से ओला सबसे आगे रहा। यह एक ऐसा ब्रांड है, जिसने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अक्टूबर 2023 में ओला के 22,284 ई-स्कूटर बिके। जबकि इसके पिछले महीने सितंबर माह में यह बिक्री 18,691 रही थी। इस हिसाब से माह-दर-माह के आधार पर ओला ई-स्कूटर की बिक्री में 19.2 फीसदी का इजाफा देखने में आया है।

बिक्री में चौथे स्थान पर एथर

एथर भी देश के सबसे सफल ईवी स्टार्टअप्स में से एक है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर देश के टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले ई-स्कूटरों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। अक्टूबर में कंपनी ने अपने 8,027 ई-स्कूटर बेचे. बेंगलुरु के इस स्टार्टअप ने सितंबर 2023 में 7,151 ई-स्कूटर बेचे थे। यानी सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में कंपनी के ई-स्कूटर की बिक्री में 12.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ग्रीव्स भी

अक्टूबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सूची में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक भी शामिल हैं, इसने पिछले माह अपने 4,019 ई-स्कूटर बेचे है। इसकी तुलना में कंपनी ने सितंबर माह में 2023 में कुल 3,612 ई-स्कूटर बेचे थे। यानी सितंबर के मुकाबले अक्टूबर 2023 में कंपनी के ई-स्कूटर की बिक्री में मासिक आधार पर 11.2 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co