Ola will launche first electric scooter
Ola will launche first electric scooterSyed Dabeer Hussain - RE

कैब सर्विस कंपनी Ola अगले साल भारत में लांच करेगी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर

अब तक आपने Ola नाम की सिर्फ कैब देखी होंगी, लेकिन अब आप Ola नाम का इलेक्ट्रिक स्कूटर भी देख सकेंगे। क्योंकि, कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Ola जल्द ही भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करेगी।

राज एक्सप्रेस। अब तक आपने Ola नाम की सिर्फ कैब देखी होंगी, लेकिन अब जल्द ही आप Ola नाम का इलेक्ट्रिक स्कूटर भी देख सकेंगे। क्योंकि, अब कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Ola जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने की तैयारी में है। इस बारे में जानकारी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से मिली है।

Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर :

दरअसल, आज विदेश के साथ ही अब भारत में भी लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। भारत में बढ़ रही लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय में मौजूदा वाहन निर्माता कंपनियों के अलावा नई कंपनियों ने भी भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। वहीं, अब कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Ola भी होने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है।

नीदरलैंड में तैयार किया जा रहा :

खबरों एक अनुसार, कैब सर्विस कंपनी Ola अपने जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लांच करने वाली है। कंपनी शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नीदरलैंड में तैयारी करेगी। साथ ही सबसे पहले यही इसकी बिक्री शुरू की जाएगी। इसके बाद इस स्कूटर की बिक्री कंपनी भारत और यूरोप में शुरू की जाएगी। कंपनी द्वारा किए गए दावे के अनुसार, Ola का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर देखने में भारतीय बाजार में मौजद सभी अन्य कंपनियों के स्कूटर्स से काफी आकर्षक होगा।

कब करेगी लांच :

पिछले कुछ समय से भारत की सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं, अब जल्द ही मार्केट में Ola का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर द्वारा लांच होने वाला है। जिसे कंपनी जनवरी 2021 को लॉन्च कर सकती हैं। कंपनी इस स्कूटर की कीमत के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी का कहना है कि, कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भारतीय बाजार में मौजूद पेट्रोल स्कूटर्स से कम ही होगी। कंपनी का मकसद भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अधिक फीसदी के हिस्सेदारी पर कब्जा करना है और इसके लिए Ola इलेक्ट्रिक कंपनी साल 2021 में 10 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने का मन बना रही है।

इटर्गो BV का अधिग्रहण :

बताते चलें कि, Ola कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार करने के लिए इसी साल मई में एमस्टर्डम की इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी इटर्गो BV का अधिग्रहण किया था। जिससे कंपनी को भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने में मदद मिल सके। इटर्गो BV कंपनी ने अधिग्रहण करते समय Ola ने कहा था कि, अभी उसका लक्ष्य 2021 तक भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का है। खबरों की मानें तो जल्द ही कंपनी भारत में इसके लिए एक बड़ा प्लांट लगाने की तैयारी में है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com