जल्द लांच होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में Ola करेगी इस बैटरी का इस्तेमाल
राज एक्सप्रेस। अब तक आपने Ola नाम की सिर्फ कैब देखी होंगी, लेकिन अब आप जल्द ही Ola नाम का इलेक्ट्रिक स्कूटर भी देखेंगे क्योंकि, अब कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Ola जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने की तैयारी में है। इस बारे में जानकारी पिछले साल एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई थी। Ola कंपनी ने कई महीनों तक अपने ग्राहकों को इंतज़ार करने के बाद अब बताया है कि, कंपनी इसे इस साल में लांच करेगी।
Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर :
दरअसल, आज विदेश के साथ ही अब भारत में भी लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। भारत में बढ़ रही लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय में मौजूदा वाहन निर्माता कंपनियों के अलावा नई कंपनियों ने भी भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। इसी राह चल कर अब कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Ola भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच करने की तैयारी में है। कंपनी ने पिछले साल इस बारे में जानकारी दी थी कि, वह इस स्कूटर को अगले साल यानि 2021 में लांच करेगी। वहीं, अब कंपनी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि, कंपनी इसे इसी साल फरवरी में इसे लांच कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी भी इसकी लांचिंग तारीख से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन किया जाएगा भारत में :
खबरों की मानें तो, कैब सर्विस कंपनी Ola अपने जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लांच करने वाली है। उसे नीदरलैंड में तैयार किया जा रहा है। साथ ही लांच होने के बाद इसकी बिक्री सबसे पहले नीदरलैंड में ही शुरू की जाएगी। इसके बाद इस स्कूटर की बिक्री कंपनी भारत और यूरोप में शुरू होगी। कंपनी द्वारा किए गए दावे के अनुसार, Ola का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर देखने में भारतीय बाजार में मौजूद सभी अन्य कंपनियों के स्कूटर्स से काफी आकर्षक होगा। हालांकि, कंपनी भारत में भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार करने को लेकर अलग-अलग राज्य सरकारों से बात कर रही है। यदि बात बन जाती है तो, Ola कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोडक्शन प्लांट भारत का सबसे बड़ा प्लांट होगा। इस प्लांट से हर साल 2 मिलियन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन किया जाएगा।
Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी :
Ola अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी का इस्तेमाल करेगी। जिससे ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर की रेंज तक आराम से चलेगा। इसके अलावा इस बैटरी की खासियत यह है कि, आप बैटरी डिस्चार्ज होने पर उसकी जगह पर दूसरी बैटरी लगा सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
इटर्गो BV का अधिग्रहण :
बताते चलें कि, Ola कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार करने के लिए इसी साल मई में एमस्टर्डम की इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी इटर्गो BV (Etergo BV) का अधिग्रहण किया था। जिससे कंपनी को भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने में मदद मिल सके। इटर्गो BV कंपनी ने अधिग्रहण करते समय Ola ने कहा था कि, अभी उसका लक्ष्य 2021 तक भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का है। खबरों की मानें तो जल्द ही कंपनी भारत में इसके लिए एक बड़ा प्लांट लगाने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि, पिछले कुछ समय से भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों में वृद्धि देखने को मिली है। इसी कड़ी में Ola भी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारेगी। जिसको लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह नजर आरहा है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।