देश में बैंको में पैसों के बाद अब प्याज भी सुरक्षित नहीं

आज तक आपने ड्रग्स या किसी बहुत कीमती चीज की स्मगलिंग की खबरें सुनी होंगी, लेकिन शायद ऐसा पहली बार हो रहा होगा जब आप प्याज की स्मगलिंग के बारे सुनेगें।
Onion Smuggling
Onion SmugglingSyed Dabeer Hussain - RE

हाइलाइट्स :

  • दो करोड़ रूपये की प्याज की स्मगलिंग

  • टीम ने शुक्रवार को की प्याज जब्त

  • लगभग 3600 क्विंटल थी प्याज

  • आलू बोल कर ले जा रहे थे प्याज

राज एक्सप्रेस। आज तक आपने ड्रग्स या किसी बहुत कीमती चीज की स्मगलिंग की खबरें सुनी होंगी, लेकिन शायद ऐसा पहली बार हो रहा होगा जब आप प्याज की स्मगलिंग के बारे सुनेगें। दरअसल डायरेक्ट्रेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) की टीम ने शुक्रवार को लखनऊ के महाराजगंज से नौतनवां क्षेत्र से दो करोड़ रूपये की प्याज जब्त की है।

क्या था मामला :

DRI की टीम को जब इस तस्करी की जानकारी मिली तब टीम ने जांच की और जांच में पता चला कि, सनी कुमार मधेशिया नामक एक व्यक्ति दो करोड़ रूपये की प्याज आलू बोल कर नेपाल ले जा रहा था। टीम ने प्याज समेत इस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने बताया कि, यह प्याज लगभग 3600 क्विंटल थी, तस्कर ने प्याज की बोरियों में ऊपर कुछ आलू रखे हुए थे, ताकि किसी को शक न हो और कागज भी आलू निर्यात के ही बनवाये थे। इसके अलावा इस (सनी) तस्कर को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेज दिया गया है।

प्याज की कीमतें :

दरअसल मार्केट में प्याज की कीमतें लगातार आसमान छूती नज़र आ रही हैं अब ऐसे में लोग प्याज की कीमतों से काफी परेशान हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों का मुख्य कारण इस साल हुई बारिश है। लगातार भारी बारिश के चलते प्याज की फसल खराब हो गई जिससे किसान भी प्याज की कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हो गए। प्याज महंगी होने के कारण सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। वहीं टीम द्वारा प्याज की इस स्मगलिंग में सनी के साथ शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। जप्त हुई प्याज पर जमाखोरी का मामला दर्ज किया है, यह प्याज बढ़ती कीमतों के चलते नेपाल भेजा जा रहा था।

प्याज की तस्करी :

प्याज की बढ़ती तस्करी भी प्याज की बढ़ती कीमतों का एक कारण है। देश प्याज की कीमतों के कारण ही प्याज के कृत्रिम अभाव में जीने को मजबूर हो रहा है। प्याज की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही है। देश में प्याज का आवक कम होने की जगह बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक प्याज तस्करी में नेपाल के तस्करों की कुछ खबरें मिली हैं। जिनकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ नेपाल में प्याज के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। अधिकारियों द्वारा हर वाहन की अच्छे से तलाशी लेने के आदेश दिए गए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com