अगले साल से हट जाएगा प्याज के निर्यात से प्रतिबंध

त्योहारी सीजन के में प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते सरकार को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। हालांकि, अब यह प्रतिबंध हटने वाला है। इस बारे में जानकारी सरकार ने सोमवार को दी।
Onions export Ban will be removed from 2021
Onions export Ban will be removed from 2021Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देश में त्योहारी सीजन के शुरू होते ही प्याज की कीमतों ने खाने का स्वाद बिगाड़ना शुरू कर दिया था। इस त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतों अचानक ही इस कदर बढ़ी थी कि, इन कीमतों ने ग्राहकों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया था और इसी के चलते मजबूरन सरकार को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने जैसा फैसला लेना पड़ा था। हालांकि, अब यह प्रतिबंध हटने वाला है। इस बारे में जानकारी सरकार ने सोमवार को दी।

सरकार ने दी जानकारी :

दरअसल, कई शहरों में प्याज के दाम 80 रुपए से शुरू होकर 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इतना ही नहीं यह कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही थी। इन्हीं बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के मकसद से केंद्र सरकार ने सितंबर में होलसेल और रिटेल कारोबारियों पर प्याज की स्टॉक लिमिट 31 दिसंबर तक के लिए लागू की थी साथ ही सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। जिससे प्याज भारत में ही रहे और भारत में ही प्याज की खपत हो। वहीं, अब सरकार ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए जनवरी 2021 से प्याज की सभी वेराइटी पर से निर्यात प्रतिबंध हटाने की जानकारी दी।

DGFT ने दी थी जानकारी :

प्याज की कीमत काफी बढ़ने के कारण सरकर द्वारा लगाई गई निर्यात पर पाबंदी की जानकारी विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक सूचना में देते हुए कहा था कि, 'सभी वेराइटी के प्याज का निर्यात 1 जनवरी 2021 के प्रभाव से खोल दिया गया है।' दिसंबर के शुरू में सरकार ने प्याज के आयात से जुड़े नियमों में ढील देते हुए अवधि को डेढ़ महीने आगे बढ़ाकर अगले साल 31 जनवरी तक कर दिया था। आयात में इसलिए ढील दी गई थी, जिससे प्याज की घरेलू आपूर्ति बढ़े और कीमत में गिरावट आए। बताते चलें, वाणिज्य मंत्रालय का विभाग 'व्यापार महानिदेशालय' (DGFT) आयात और निर्यात से जुड़े मामलों को देखता है।

प्याज की कीमत घट रही :

गौरतलब है कि, अब देश के कुछ राज्यों में प्याज की नई फसल आने लगी है। जिससे उन राज्यों में प्याज की कीमतें कुछ गिरी हैं और लोगों को राहत मिली है। यदि देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो वहां, प्याज की कीमत 40 रुपए प्रति किलोग्राम भाव के नीचे चल रही है। जबकि, अक्टूबर में प्याज की यही कीमत 65-70 रुपए प्रति किलोग्राम चल रही थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com