OSM ने भारत में लांच किया पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल वाहन

इलेक्ट्रिक वाहन के लगातार बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए अब एंग्लियन ओमेगा समूह की कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने भी भारत में पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल वाहन लांच कर दिया है।
OSM ने भारत में लांच किया पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल वाहन
OSM ने भारत में लांच किया पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल वाहनSocial Media

ऑटोमोबाइल। आज दुनियाभर सहित भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी देखा जा रहा है। यह युवाओं की पसंद तो बन ही रहे हैं, साथ ही कंपनियां अब कमर्शियल वाहनों में भी इलेक्ट्रिक वर्जन को उतारना शुरू कर चुकी है। अब तक पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण सिर्फ कार निर्माता कंपनी ही करती आरही थी। इसके अलावा हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। हर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन के लगातार बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए अब एंग्लियन ओमेगा समूह की कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने भी भारत में पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल वाहन लांच कर दिया है।

OSM ने लांच किया पहला इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन :

दरअसल, आज भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज और वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तो हर क्षेत्र में कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश करने लगी है। क्योंकि, आने वाले समय में पर्सनल यूज के साथ ही कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के चलते एंग्लियन ओमेगा समूह की कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV) लांच कर दिया है। कंपनी ने इसे ‘M1KA‘ नाम से लांच किया है। यह कंपनी के काफी दमदार वाहनों में से एक होगा। कंपनी इस वाहन के लिए इसी साल 2021 की चैथी तिमाही से बुकिंग लेना शुरू कर देगी।

SCV के M1KA वाहन की खासियत :

  • M1KA में हल्के वजन की NMC आधारित 90kWh की बैटरी दी गई है।

  • इस गाड़ी की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 250 किमी की लंबी दूरी तय की जा सकती है।

  • इसकी बैटरी 4 घंटे में ही डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशनों पर पूरी चार्ज हो जाती है।

  • वाहन की पेलोड क्षमता 2 टन है।

  • वाहन के अगले भाग में 6 लीफ स्प्रिंग्स सस्पेंशन और पीछे 7 सस्पेंशन का मजबूत आधार दिया गया है।

  • वाहन के अंदर 10 फुट से बड़ा लोडिंग एरिया दिया गया है जो, भारी और अधिक वॉल्यूम (आयतन) के माल परिवहन के लिए इसे बहुत उपयुक्त बनाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com