दो दिन पहले घर में शादी और आज मौत, OYO फाउंडर के पिता का निधन, यह है कारण

रितेश अग्रवाल हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। वहीँ, आज उनके घर से दुखद खबर सामने आई है। खबर यह है कि, रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का का निधन हो गया है।
OYO फाउंडर के पिता का निधन, 20वीं मंजिल से गिरने से हुई मृत्यु
OYO फाउंडर के पिता का निधन, 20वीं मंजिल से गिरने से हुई मृत्युSocial Media

राज एक्सप्रेस। देशभर में होटल और रूम्स मुहैया कराने वाली हॉस्पिटैलिटी फर्म OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। 7 मार्च को ही उनकी शादी गीतांशी सूद के साथ हुई थी और ठीक 2 दिन बाद यानी आज शुक्रवार को अचानक उनके घर एक अनहोनी घटी। अब उनके घर से दुखद खबर सामने आई है। खबर यह है कि, OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का निधन हो गया है।

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का निधन :

कई बार घर में खुशी के माहौल में कुछ एसी घटना घट जाती है कि, लगता है ना जाने किसकी नज़र लग गई हो। ऐसा ही आज OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के घर हुआ है। क्योंकि, जहां 2 दिन पहले घर में शहनाइयां बज रही थी, वहीँ आज मातम छ्या हुआ है। जहां चारों तरफ धूमधाम और ढोल नगाड़ों का शौर था वहीँ, आज सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों के गाने बजाने की आवाज रोने बिलखने में बदल गई है। जी हां, ऐसा ही कुछ मंजर आज तब देखने मिला जब OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का 20वीं मंजिल से गिर कर निधन हो गया।

घर की बालकनी से ही गिर कर हुई मौत :

ईस्ट गुरुग्राम के DCP द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि, इस बारे में जानकारी लगभग दोपहर के 1 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां जाकर यह जानकारी सामने आई कि, रमेश अग्रवाल की मौत 20वें फ्लोर से गिरने से हो गई है। वो DLF क्रिस्टा सोसायटी के रहवासी बताए जा रहे हैं। वह अपने घर की ही बालकनी में खड़े थे और वहीँ से गिर गए और इसी के चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया जिस समय यह हादसा हुआ उस समय उनके घर में बेटा रितेश अग्रवाल, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

रितेश अग्रवाल ने दी यह दुखद खबर :

रितेश अग्रवाल ने यह दुखद खबर देते हुए बताया कि, 'भारी मन से मैं और मेरा परिवार यह बताना चाहता है कि, हमारे मार्गदर्शक और शक्ति, मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने एक पूरा जीवन जिया और हर एक दिन मुझे और हम में से कई लोगों को प्रेरित किया। उनकी मृत्यु हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके शब्द हमारे दिलों में गहरे तक गूंजेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि, इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें।'

OYO फाउंडर के पिता का निधन, 20वीं मंजिल से गिरने से हुई मृत्यु
Ritesh-Gitansha Wedding: कौन हैं OYO के मालिक रितेश अग्रवाल की पत्नी गीतांशा सूद, कितनी है नेटवर्थ

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com