मात्र 10 दिन में ही पाकिस्तान में हटा दिया TikTok से बैन

पाकिस्तान ने हाल ही में TikTok पर बैन लगाने का फैसला लेकर चीन को बड़ा झटका दिया था, लेकिन अब पाक में एक बार फिर TikTok पर से बैन हटा दिया है।
Pakistan removed Ban on TikTok
Pakistan removed Ban on TikTok Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। हाल ही में भारत द्वारा चीन की सैकड़ों ऐप बैन करके कई डिजिटल स्ट्राइक की हैं। इन ऐप्स में शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok भी शामिल है। भारत की राह पर चल कर पाकिस्तान ने भी हाल ही में TikTok पर बैन लगाने का फैसला लेकर चीन को बड़ा झटका दिया था, लेकिन अब पाक में एक बार फिर TikTok पर से बैन हटा दिया है।

पाक में TikTok पर से हटा बैन :

दरअसल, पाक ने हाल ही में TikTok पर बैन लगाने का ऐलान किया था। जिसका कारण पाक ने भारत की तरह सुरक्षा को न बताते हुए बल्कि धार्मिक बताया है। पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण द्वारा TikTok को बैन करने का कारण धार्मिक बताते हुए कहा था कि, TikTok ऐप पर पेश किया जाने वाला कंन्टेंट अनैतिक, अभद्र और अश्लील होता है। जो, पाक की धार्मिकता को खंडित करता है। हालांकि, अब पाक में एक बार फिर TikTok चालू हो गया है। हालांकि, इसे इसे दिखावे की कार्यवाही बताया जा रहा है।

क्यों हटाया पाक ने TikTok से बैन :

बताते चलें, पाक ने 9 अक्टूबर को Tiktok पर अश्लीलता और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप लगते हुए बैन लगाया था जिसे पाक द्वारा ही 19 अक्टूबर को हटा भी दिया गया है। पाक द्वारा इस बैन को हटाने का कारण बताते हुए कहा गया है कि, Tiktok का संचालन करने वाली कंपनी हमारे द्वारा रखी गई सभी शर्ते और नियम मामने के लिए तैयार है। इसलिए पाक द्वारा Tiktok पर से बैन हटाने जैसा फैसला लिया गया है।

Tiktok के अधिकारियों का कहना :

पाकिस्तान में मौजूद Tiktok कंपनियों के अधिकारियों ने बताया है कि, हम इमरान खान सरकार की सभी शर्तों को मानने के लिए तैयार हैं। इसी के चलते हमने अपनी कंटेंट पॉलिसी में कई बदलाव करते हुए उसे बेहतर बना लिया है, जिससे किसी तरह के अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट का प्रसार न हो।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com