अब देश के सबसे सस्ते Parle-G बिस्कुट हो जाएंगे महंगे

Parle-G और ब्रिटानिया बिस्कुट की कीमतों में हो सकती है बढ़ोत्तरी क्योंकि इनको बनाये जाने बाले कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके कारण कंपनी इस पर विचार कर रही है।
Parle-G  Biscuits Price
Parle-G Biscuits Price Kavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • Parle-G और ब्रिटानिया बिस्कुट हो जाएंगे महंगे

  • बिस्कुट आये 18% GST स्लेब में

  • पैकेट का साइज भी हो सकता है छोटा

  • कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

राज एक्सप्रेस। भारत में रहने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने अपने बचपन में पारले जी बिस्कुट नहीं खाये होंगे। यह बिस्कुट भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले और सबसे जयादा पसंद किये जाने वाले बिस्किट भी हैं, लेकिन हो सकता है कि, अब ये सस्ते न रहे क्योंकि पारले-जी (Parle-G) कंपनी अब अपने उत्पादों की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस के साथ-साथ ब्रिटानिया (Britannia) कंपनी भी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करेगी।

पैकेट का साइज भी हो सकता है छोटा :

पारले-जी और ब्रिटानिया कंपनी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के अलावा उनके साइज को छोटा करने पर भी विचार कर रही हैं। हालांकि अभी दोनों कंपनियों द्वारा कोई अहम फैसला नहीं सुनाया गया है और न ही इस पर कोई जानकारी दी गई है, लेकिन अगले अगले साल और चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही से दोनों कंपनियों के उत्पाद नई कीमतों में मिलना शुरू हो जाएंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि, दोनों ही कंपनियों को GST लागू होने से पहले भी 12% टैक्स देना पड़ता था।

उत्पादों का GST स्लेब :

कंपनी को GST लागू होते समय उम्मीद यह थी कि, कंपनी के उत्पादों में प्रीमियम कैटेगिरी उत्पाद को 12% और सस्ते बिस्किट को 5% वाले टैक्स GST स्लेब में रखा जाएगा, लेकिन सभी तरह के बिस्किट को 18% GST स्लेब में रख दिया गया। जिससे कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा और न चाहते हुए भी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने का विचार बनाना पड़ा। यदि कंपनी ऐसा नहीं करेगीं तो, कंपनी को इन उत्पादों की बिक्री पर नुकसान भी हो सकता है।

कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोत्तरी :

इस बिस्कुट को बनाने में तेल, मैंदा और चीनी जैसे कच्चे माल इस्तेमाल किया जाता है। जिनकी कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे कंपनियों को बिस्कुट बनाने में ज्यादा लागत लगती है। खबरों के अनुसार यह दोनों ही बिस्कुट ऐसे है जिनकी बिक्री पूरे देश में सबसे ज्यादा होती है। कंपनियों ने बताया कि इन उत्पादों की कीमतों में 6% तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com