केंद्रीय बजट के लिए 31 जनवरी से शुरू हो सकता है संसद का सत्र
केंद्रीय बजट के लिए 31 जनवरी से शुरू हो सकता है संसद का सत्र Syed Dabeer Hussain -RE

Budget 2023 : फरवरी में पेश होने वाले केंद्रीय बजट के लिए 31 जनवरी से शुरू हो सकता है संसद का सत्र

नए साल की शुरुआत के साथ ही बजट सत्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है।

Parliament Session for Budget 2023 : नए साल की शुरुआत के साथ ही बजट सत्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। जबकि इसके 6 अप्रैल तक जारी रहने की बात सामने आई है आपको बता दें कि सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होने वाली है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दोनों सांसदों को संबोधित करेंगी। खास बात यह है कि यह उनका पहला संबोधन होगा।

इकोनॉमिक सर्वे होगा पेश :

आपको बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे पेश किए जाने की बात भी सामने आई है। इस प्रक्रिया के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगे।

कब होगा बजट पेश :

रिपोर्ट के मुताबिक बजट की शुरुआत 1 फरवरी से हो सकती है सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है, इसके बाद बजट का दूसरा भाग 6 मार्च को शुरू किया जा सकता है। वहीं यह 6 अप्रैल तक जारी रहेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू का होगा संबोधन :

जानकारी मिल रही है कि बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। जिसके बाद केंद्रीय बजट पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी केंद्रीय बजट पर होने वाली बहस पर सवाल जवाब करेंगी। बताते चलें कि बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान कई अहम मुद्दों और मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर प्रमुख तौर पर चर्चा की जाती है। यही नहीं केंद्रीय बजट को एक धन विधेयक के तौर पर सत्र के इसी भाग में के लागू किया जाता है।

दूसरा भाग नए भवन में भी हो सकता है आयोजित :

आखिर में आपको यह भी बताते चलें कि, नए संसद भवन का काम सेंट्रल विस्टा डेवलपमेंट के हिस्से के रूप में जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि संसद का दूसरा भाग नए भवन में आयोजित किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com