PayPal भारतीय यूजर्स को देने जा रही बड़ा झटका

अगर आप PayPal के रेगुलर यूजर हैं तो आपके लिए यह खबर परेशानी खड़ी कर सकती है, क्योंकि कंपनी ने अपनी ऐप को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।
PayPal भारतीय यूजर्स को देने जा रही बड़ा झटका
PayPal भारतीय यूजर्स को देने जा रही बड़ा झटकाSocial Media

राज एक्सप्रेस। अगर आप PayPal के रेगुलर यूजर है तो आपके लिए यह खबर परेशानी खड़ी कर सकती है, क्योंकि कंपनी ने अपनी ऐप को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, भारत में साल 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से देशभर में डिजिटल और कैशलेस ट्रांजेक्शन को काफी बढ़ावा मिला है। इतना ही नहीं अगर एक नजर डिजिटल पेमेंट सेगमेंट पर डाली जाये तो आप पाएंगे कि, इस मामले में भारत अन्य सभी देशों से काफी आगे निकल गया है। भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए कई कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी बीच अमेरिकी कंपनी PayPal ने भारत में दे रही अपनी सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है।

कंपनी का बड़ा फैसला :

दरअसल, भारत में तेजी से बढ़ रहे कैशलेस ट्रांजैक्शन के बीच अमेरिका के एक बड़े पेमेंट ऐप PayPal ने भारत के घरेलू यूजर्स के लिए अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला कर लिया है। जिसके लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, कंपनी की सेवाएं अभी कुछ महीने जारी रहेंगी। बता दें कि, दुनियाभर में PayPal अपने साथ लगभग 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स जोड़ चुकी हैं। साथ ही कंपनी कुल 190 देशों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

कब से बंद होंगी सेवाएं :

बताते चलें, अमेरिका की डिजिटल पेमेंट कंपनी PayPal होल्डिंग्स इंक ने भारत में अपनी सेवाएं 1 अप्रैल, 2021 से बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने डोमेस्टिक पेमेंट सर्विस को बंद करने का ऐलान करते हुए यह जानकारी दी है। कंपनी ने अपना बिजनेस भारत में बंद करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि, कंपनी अब क्रॉस बॉर्डर पेमेंट बिजनेस पर ध्यान देना चाहती है।

PayPal के प्रवक्ता का कहना :

PayPal के प्रवक्ता ने कहा, 'हम उत्पाद विकास में निवेश करना जारी रखेंगे, जो भारतीय बिजनेस को दुनिया भर में लगभग 350 मिलियन पेपैल यूजर्स तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी बिक्री बढ़ाती है और भारतीय अर्थव्यवस्था को विकास में मदद मिलती है।'

PayPal कंपनी ने बताया :

PayPal कंपनी ने बताया कि, '1 अप्रैल से भारतीय यूजर्स अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए अभी भी PayPal का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेपैल ने पिछले वर्ष भारत में 3.6 लाख से अधिक व्यापारियों के लिए 1.4 बिलियन डॉलर की अंतरराष्ट्रीय बिक्री करने में मदद की। फिलहाल कंपनी का सारा ध्यान अब भारतीय व्यवसायों के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय बिक्री के रास्ते खोलने पर केंद्रित होगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com