Paytm बनी देश की दूसरी बड़ी स्टार्टअप कंपनी, मिला करोड़ों का निवेश

Paytm देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी बन गई है। कंपनी को 7000 करोड़ रूपये का निवेश मिला है। यह निवेश इस साल किसी भारतीय कंपनी के स्टार्टअप द्वारा जुटाई गई ये सबसे बड़ी रकम है।
Paytm Investment
Paytm InvestmentKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • Paytm बानी देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी

  • वर्तमान में Paytm का वैल्यूएशन 1.14 लाख करोड़

  • भारतीय स्टार्टअप को मिली सालभर की सबसे बड़ी फंडिंग

  • वन97 कम्युनिकेशंस को बीते वित्त वर्ष में उठाना पड़ा नुकसान

राज एक्सप्रेस। बहुचर्चित डिजिटल पेमेंट ऐप वाली Paytm (पेटीएम) कंपनी को इस साल की सबसे बड़ी रकम का निवेश मिला है। इस निवेश की कीमत लगभग 7171 करोड़ रुपए (अमेरिकी करेंसी में 1 अरब डॉलर) है। बताते चलें कि, यह निवेश इस साल किसी भारतीय कंपनी के स्टार्टअप द्वारा जुटाई गई ये सबसे बड़ी रकम है। Paytm (पेटीएम) कंपनी में यह फंडिंग अमेरिका की एसेट मैनेजमेंट फर्म टी रो प्राइस, अलीबाबा ग्रुप की आंट फाइनेंशियल और जापान के सॉफ्टबैंक विजन फंड ने मिलकर की है।

Paytm देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी :

जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले साल ही Paytm (पेटीएम) ने वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे से 30 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया था, तब Paytm का वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर दर्ज किया गया था। वर्तमान में Paytm (पेटीएम) का वैल्यूएशन लगभग 16 अरब डॉलर (1.14 लाख करोड़ रुपए) दर्ज किया गया है। इस प्रकार Paytm (पेटीएम) देश की दूसरा सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी बन गई है। वहीं पहले नंबर पर Flipkart (फ्लिपकार्ट) कंपनी है, जिसका वैल्यूएशन पिछले साल 21 अरब डॉलर था। यह भी बता दें कि, अमेरिका की रिटेलर कंपनी वॉलमार्ट ने पिछले साल Flipkart (फ्लिपकार्ट) कंपनी में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी की खरीद की थी।

कंपनी के CEO ने बताया :

Paytm कंपनी के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने बताया कि,

"इस निवेश से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल ऑफलाइन और ऑनलाइन व्यापारियों तक पहुंच बढ़ाने में करेगी। मौजूदा और नए निवेशकों से मिली फंडिंग से नए दौर की वित्तीय सेवाओं द्वारा देश की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता पुख्ता होती है।"

विजय शेखर शर्मा, Paytm CEO

कम खर्च वाली डिजिटल पेमेंट सर्विस :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications Limited) Paytm की एक पेरेंट कंपनी है, जिसने बताया है कि, Paytm देश की लोकप्रिय ऐप होने के साथ ही कम खर्च वाली डिजिटल पेमेंट सर्विस ऐप भी है क्योंकि यह कम खर्च डिजिटल पेमेंट के मामले में सबसे आगे है। वर्तमान में यही कंपनी 650 जिलों के 2000 कस्बों में दुकानदारों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने अब अपना अगला लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में मोबाइल आधारित सस्ती वित्तीय सेवाएं प्रदान करने का रखा है।

कपंनी का घाटा :

  • वन97 कम्युनिकेशंस कंपनी को बीते वित्त वर्ष 2018-19 में 3,959.6 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था।

  • वहीं, 2017-18 में 1,490 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा।

  • 2018-19 में कंपनी के रेवेन्यू में 3,319 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जो 2017-18 में 3,229 करोड़ थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com