Paytm के कर्मचार‍ियों ने जला डालें PhonePe के QR कोड
Paytm के कर्मचार‍ियों ने जला डालें PhonePe के QR कोडSocial Media

Paytm के कर्मचार‍ियों ने जला डालें PhonePe के QR कोड

PhonePe और Paytm की लोकप्रियता और यूजर्स दिन प्रति दिन बढ़ रहे है, लेकिन इसी बीच खबर आई है कि, Paytm कंपनी के कर्मचार‍ियों ने PhonePe के सैकड़ो QR कोड जला डालें हैं। क्या है मामला विस्तार से जानें।

राज एक्सप्रेस। आज भारत में पेमेंट और मनी ट्रांसफर या ट्रांजेक्शन करने के लिए कई UPI ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स काफी लोकप्रिय है। इनमें कई Google Pay, PhonePe, और Paytm जैसे ऐप शामिल हैं।आप भी इनमें से किसी का इस्तेमाल करते होंगे, इन सभी में काटें की टक्कर है। इन सभी की लोकप्रियता और यूजर्स दिन प्रति दिन बढ़ रहे है, लेकिन इसी बीच खबर आई है कि, Paytm कंपनी के कर्मचार‍ियों ने PhonePe के सैकड़ो QR कोड जला डालें हैं। क्या है मामला विस्तार से जानें।

Paytm ने जलाएं PhonePe के QR कोड :

दरअसल, मंगलवार को यह खबर सामने आई है कि, Paytm कंपनी के कर्मचार‍ियों ने PhonePe के सैकड़ो QR कोड जला डालें हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट सर्विस प्रदाता कंपनी PhonePe ने Paytm के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फोन पे का आरोप है कि पेटीएम के कर्मचारियों ने फोन पे के QR Code को जलाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना ग्रेटर नोएडा की बताई जा रही है और कंपनी ने इसकी शिकायत सुरजपुर लखनवानि में की है।

कंपनी के प्रवक्‍ता ने बताया :

कंपनी के प्रवक्‍ता ने बताया है कि, 'कंपनी द्वारा ये शिकायत एक वीडियो को आधार बनाकर की गई है। वीडियो में तीन Paytm कर्मचारियों की पहचान की गई है, जिसमें एक Paytm एरिया सेल्स मैनेजर (ASM) भी शामिल है। पहचाने गए तीन में से एक PhonePe का पूर्व कर्मचारी भी है। Paytm के प्रवक्‍ता ने जवाब में कहा है कि, ”यह मामला Phonepe और उनके पूर्व कर्मचारी के बीच है। हालांकि हमने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहले ही सस्‍पेंड कर दिया है। कंपनी कभी भी ऐसा काम बर्दाश्‍त नहीं कर सकती है। पेटीएम देश में QR कोड भुगतान का अग्रणी रहा है और भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने में बहुत गर्व महसूस करता है।”

मामले में सामने आई रिपोर्ट :

इस मामले में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'Paytm के तीन कर्मचारियों के खिलाफ 29 जुलाई को दायर शिकायत पत्र की एक प्रति की समीक्षा की गई है। PhonePe की प्रतिष्ठा और व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया था। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है और वे फिलहाल जरूरी कदम उठा रही हैं।” बताते चलें, PhonePe की कुल मासिक UPI लेनदेन में 46% हिस्सेदारी है। इसके बाद Google Pay 38% और पेटीएम पेमेंट्स बैंक 13% है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com