कुछ ही घंटो में प्ले-स्टोर पर Paytm की वापसी, Google ने वापस लिया फैसला

Google ने बहुचर्चित पेमेंट ऐप कंपनी Paytm ऐप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद एक बार फिर Google के प्ले-स्टोर पर Paytm ऐप की वापसी हो गई है।
Paytm return on play store
Paytm return on play storeSocial Media

राज एक्सप्रेस। पिछले कुछ समय से Google द्वारा प्ले स्टोर से ऐप्स हटाने का सिलसिला लगातार जारी है। किसी ऐप द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर Google उस ऐप को प्ले-स्टोर से हटा देता है। ऐसे ही आज सुबह (शुक्रवार को) Google ने बहुचर्चित पेमेंट ऐप कंपनी Paytm ऐप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था। हालांकि, अब कंपनी ने अपना फैसला वापस ले लिया है और कुछ घंटों बाद एक बार फिर Google के प्ले-स्टोर पर Paytm ऐप की वापसी हो गई है।

प्ले-स्टोर पर Paytm ऐप की वापसी :

दरअसल, Google कंपनी ने Paytm ऐप को ऑनलाइन गैम्बलिंग के नियमों का उल्लंघन करने के चलते हटा दिया था। कुछ घंटों तक प्ले स्टोर से गायब रहने के बाद एक बार फिर Paytm ऐप Google के प्ले-स्टोर पर वापस से आगे है। इसका कारण Google कंपनी द्वारा अपना फैसला वापस लेना है। Paytm ऐप के स्वामित्व वाली कंपनी ने इस बारे में जानकारी ट्वीट कर दी। कंपनी ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा कि,

अपडेट: और हम वापस आ गए।
Paytm

क्यों हटाई थी Google ने Paytm ऐप :

Google कंपनी ने Paytm ऐप को हटाने का कारण बताते हुए एक बयान जारी किया था। जिसके अनुसार, Google बगैर लाइसेंस गैम्बलिंग कराने वाली ऐप्स को अपने प्ले स्टोर प्लेटफॉर्म पर रखने की अनुमति नहीं देता है। Google ने Paytm ऐप पर इस तरह की कार्यवाही जुए से जुड़ी उसकी नीतियों का उल्लंघन करने के चलते ही की थी। कंपनी ने आगे बताया, हम किसी भी ऐप को कैसिनो की अनुमति नहीं देते। साथ ही ऐसे ऐप का समर्थन भी नहीं करते हैं जो, यूजर्स को किसी दूसरी वेबसाइट पर ले जाए। यदि कोई ऐप इस तरह के काम करती है जिसके तहत यूजर्स किसी ऐप के द्वारा किसी ऐसी वेबसाइट पर ले जाता है, जहां केश प्राइस जीतने जैसे खेल होते हों। इस तरह की गतिविधियां Google के नियमों का उल्लंघन है। Google ऐप्स को इस तरह की अनुमति नहीं देता है और Paytm ऐप लगातार प्ले स्टोर की नीतियों का उल्लंघन कर रही थी।

Paytm ने जारी किया था बयान :

बताते चलें, प्ले स्टोर से Paytm ऐप के हटने के बाद कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा था कि, Paytm ऐप जल्द ही प्ले स्टोर पर वापस आ जाएगी। कंपनी ने लिखा था कि,

प्रिय Paytm'ers,........नए डाउनलोड या अपडेट के लिए Google के Play Store पर Paytm Android ऐप अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। यह बहुत जल्द वापस आ जाएगा। आपके सभी पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, और आप अपने पेटीएम ऐप को सामान्य रूप से जारी रख सकते हैं।
Paytm

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com