Pepsi, Coke, McDonald's और Starbucks ने रूस में बंद किए स्टोर

रूस में प्रतिबंध लगाने वाली कंपनियों की लिस्ट में फ़ूड प्रॉडक्ट निर्माता पेप्सी (Pepsi), कोक (Coke), मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) और स्टारबक्स (Starbucks) का नाम भी जुड़ गया है।
Pepsi, Coke, McDonald's और Starbucks  ने रूस में बंद किए स्टोर
Pepsi, Coke, McDonald's और Starbucks ने रूस में बंद किए स्टोर Social Media

Russia-Ukraine War : आज यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का 15वां दिन हो चला है। पिछले दिनों रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लग चुके हैं। ऐसे में जो देश सबसे ज्यादा रूस के खिलाफ कदम उठा रहा है वह अमेरिका है। जी हां, अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस युद्ध के चलते यूक्रेन के प्रति संवेदना रखते हुए रूस को बिल्कुल ही अपना दुश्मन मान बैठा है। क्योंकि, अमेरिका एक के बाद एक लगातार कई प्रतिबंध रूस पर लगा चुका है। इतना ही नहीं अमेरिका के साथ ही अमेरिका की कंपनियां भी लगातार रूस पर प्रतिबंध लगाती जा रही हैं। हालांकि, अब तो कई अन्य कंपनियों ने भी यह प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। इसी लिस्ट में एक-एक करके कई नाम जुड़ते ही जा रहे हैं।

इन कंपनियों ने रूस में बंद किए स्टोर :

यूक्रेन अब चारों तरफ से रूस की सेना से घिर चुका है और यह जंग अब भी जारी ही है। इतना ही नहीं रूस अब तक यूक्रेन के कई शहरों पर कब्ज़ा करने का दावा भी कर चुका है। ऐसे में अमरीका सहित NATO देश भी रूस पर लगातार दवाब बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिससे रूस घुटने टेक दे। इसके लिए यह कंपनियां लगातार रूस पर प्रतिबंध लगा रही हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में फ़ूड प्रॉडक्ट निर्माता पेप्सी (Pepsi), कोक (Coke), मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) और स्टारबक्स (Starbucks) का नाम भी जुड़ गया है। क्योंकि, इन सभी कंपनियों ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाते हुए अपने स्टोर बंद करने का ऐलान कर दिया है।

कंपनियों द्वारा की गई घोषणा :

बताते चलें, McDonald's ने अस्थायी रूप से रूस में 850 स्टोर बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि, वो रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करेगी। इसके अलावा Coke ने रूस में अपना कारोबार आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा Pepsi और जनरल इलेक्ट्रिक दोनों ने भी रूस कारोबार को आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की है। फ़ूड प्रॉडक्ट के लिए जानी जाने वाली कंपनी Starbucks भी अब रूस में अपनी सेवाएं नहीं देगा।

गौरतलब है कि, यूक्रेन से शुरू हुए युद्ध के बाद से रूस पर अब तक आटोमोबाइल, फायनेंस, रिटेल, एंटरटेनमेंट, और फास्ट फूड से जुड़ी लगभग 300 कंपनियां अस्थाई या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा चुकी हैं। इस प्रकार रूस पर अब तक आर्थिक, साइबर जैसे कई प्रतिबंध लग चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com