आज मिली दिल्ली वालों को महंगे पेट्रोल-डीजल से कुछ राहत

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बुधवार को पेट्रोल की कीमतें पर लगने वाले VAT को घटाने का ऐलान कर वाहन चालकों को हैरान कर दिया। बहरहाल इस कटौती से आज दिल्ली के वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।
आज मिली दिल्ली वालों को महंगे पेट्रोल-डीजल से कुछ राहत
आज मिली दिल्ली वालों को महंगे पेट्रोल-डीजल से कुछ राहतKavita Singh Rathore -RE

दिल्ली, भारत। बीते महीनों में पट्रोल-डीजल की कीमतों ने भी काफी कहर बरपाया है। क्योंकि, यह कीमतें लगातार ही बढ़ी हैं। हालांकि, कुछ दिनों के अंतर पर यह कीमतें थमी भी लेकिन ज्यादातर बढ़ी ही हैं। बीते कई दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इन कीमतों के इतनी अधिक बार बढ़ने के चलते लोगों ने तो इनकी कीमतें घटने की भी उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन इसी बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत पर लगने वाले VAT को घटाने का ऐलान कर वाहन चालकों को हैरान कर दिया। बहरहाल इस कटौती से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला :

दरअसल, आज बुधवार को दिल्ली कि केजरीवाल सरकार ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले VAT घटाने का ऐलान कर दिल्ली वासियों को हैरान कर दिया है। दिल्ली सरकार ने इस फैसले के तहत पेट्रोल पर 30% VAT को करीब 11% घटाकर 19.40% कर दिया है। इसके बाद आज से पेट्रोल की कीमतों में यह कटौती 8 रुपये प्रति लीटर की दर से हुई है। बता दें, पेट्रोल की कीमतों में हुई इस कटौती के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये से घटकर 95 रुपये पर आ पहुंची है। केजरीवाल सरकार द्वारा कल (बुधवार) लिए गए फैसले के बाद यह कीमतें आज यानी गुरुवार 2 नवंबर से लागू की गई हैं।

पहले की थी एक्साइज ड्यूटी में कटौती :

बताते चलें, इससे पहले भी केजरीवाल सरकार अपने राज्य के लोगों को इस तरह का तोहफा दे चुकी है। इसी कड़ी में गुरुवार से पहले दिल्ली सरकार ने 4 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा दिया था।

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती हैं।

रोज सुबह तय की जाती हैं कीमतें :

पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती है तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह ही तय की जाती हैं, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं। निर्धारित की गई कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जुड़ने से यह दोगुनी हो जाती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co