एक बार फिर वाहन चालकों को परेशान करती नजर आई पेट्रोल-डीजल की कीमतें

जहां, एक तरफ वैक्सीन अभियान शुरू होने से देश में ख़ुशी का माहौल है। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से वाहन चालक परेशान भी हैं। वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल- डीजल में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें
पेट्रोल-डीजल की कीमतेंKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। नए साल से जहां देश में कोरोना के बढ़ते मामलों में पहले की तुलना में कुछ कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 14 हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए है। जहां, एक तरफ वैक्सीन अभियान शुरू होने से देश में ख़ुशी का माहौल है। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से वाहन चालक परेशान भी हैं। इतना ही नहीं नए साल के पहले महीने में भी अब तक 5 से 6 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में लॉकडाउन के बाद से पहले ही थोड़ा आर्थिक मंदी का माहौल है ऊपर से अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें लोगों की परेशानी का कारण बन रही हैं।

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा :

बताते चलें, पेट्रोल-डीजल की कीमतें साल के पहले महीने में अब तक कई बार बढ़ चुकी है। बीच के कई दिन तो यह कीमतें लगातार बढ़ी है। वहीं, आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। जिसमें पेट्रोल की कीमत में अधिकतम 25 पैसे की और डीजल की कीमत में अधिकतम 27 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की प्रति लीटर कीमत साथ भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की कीमतें।

बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें :

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें - 85.45 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में पेट्रोल की कीमतें - 92.04 रुपये रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें - 88.07 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें - 86.87 रुपये प्रति लीटर

बड़े शहरों में डीजल की कीमतें :

  • दिल्ली में डीजल की कीमतें - 75.63 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में डीजल की कीमतें - 82.40 रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में डीजल की कीमतें - 80.90 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में डीजल की कीमतें - 79.23 रुपये प्रति लीटर

मध्य प्रदेश की राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें :

  • भोपाल में पेट्रोल - 92.85 रुपये और डीजल - 83.11 प्रति लीटर

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com