देश में जारी है Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों का आतंक

इस साल Petrol-Diesel की कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं और यह सिलसिला साल की शुरुआत से लगातार चल रहा है। जानिए, आज देश के 4 महानगरों में Petrol-Diesel की प्रति लीटर कीमत क्या है।
देश में जारी है Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों का आतंक
देश में जारी है Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों का आतंकSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज कोरोना के बाद देशवासियों की सबसे बड़ी समस्या 'पेट्रोल-डीजल' (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतें बन चुकी है। देश में कोरोना के मामलों में तो तब भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, हालांकि, पिछले कुछ दिनों में मामले घटे ही हैं, लेकिन Petrol-Diesel की कीमतें तो लगातार बढ़ती ही चली जा रही हैं। बता दें, बीते 1 दिन यह कीमतें थमी रहने के बाद आज फिर बढ़ गई हैं। नए साल में जितनी तेजी से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, उतनी तेजी से शायद ही किसी और वास्तु की कीमतें बढ़ी होंगी। इस प्रकार यदि देखा जाए तो, ये साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते कुछ ज्यादा ही महंगा साबित हो रहा है।

Petrol-Diesel हुआ महंगा :

बताते चलें, इस साल Petrol-Diesel की कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं और यह सिलसिला साल की शुरुआत से लगातार चल रहा है। हालांकि, तब से अब तक देश के कई राज्यों में कीमतें घटी भी हैं, लेकिन इन राज्यों में भी यह कीमतें न के बराबर ही घटी थीं। बाकि राज्यों में यह कीमतें लगातार बढ़ती ही चली जा रही हैं। बीच के कई दिन तो यह कीमतें लगातार बढ़ी हैं। जबकि कई दिन थमी भी रही। इस बीच आज यानी गुरुवार को एक बार फिर Petrol-Diesel की कीमतें बढ़ी हैं। वहीं, आज राज्यों में पेट्रोल कीमत में अधिकतम 26 पैसे की और डीजल की कीमत में अधिकतम 7 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानिए, आज देश के 4 महानगरों में Petrol-Diesel की प्रति लीटर कीमत क्या है।

बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें :

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें - 97.76 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में पेट्रोल की कीमतें - 103.89 रुपये रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें - 98.88 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें - 97.63 रुपये प्रति लीटर

बड़े शहरों में डीजल की कीमतें :

  • दिल्ली में डीजल की कीमतें - 88.30 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में डीजल की कीमतें - 95.79 रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में डीजल की कीमतें - 92.89 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में डीजल की कीमतें - 91.15 रुपये प्रति लीटर

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

  • पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है

  • डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 31.80 रुपये प्रति लीटर है

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में 60% एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के टैक्स का होता है। जबकि डीजल में ये 54% होता है। साथ ही इसमें वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती है।

रोज सुबह तय की जाती हैं कीमतें :

पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल (कच्चा तेल) की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती हैं तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय की जाती हैं, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं। निर्धारित की गई कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जुड़ने से यह दोगुनी हो जाती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com