कई दिन स्थिर रहने के बाद Petrol-Diesel की कीमतें घटने से खुशी की लहर

बीते महीनों के दौरान पट्रोल-डीजल की कीमतों ने भी जमकर कहर बरपाया है, लेकिन कई दिन स्थिर रहने के बाद आज इन कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज होने से राहत मिली है।
कई दिन स्थिर रहने के बाद Petrol-Diesel की कीमतें घटने से खुशी की लहर
कई दिन स्थिर रहने के बाद Petrol-Diesel की कीमतें घटने से खुशी की लहरSocial Media

Petrol-Diesel Price : एक तरफ देश में कोरोना का आतंक अब भी जारी है। राहत की बात यह है कि, पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी तरफ बीते महीनों के दौरान पट्रोल-डीजल की कीमतों ने भी जमकर कहर बरपाया है, लेकिन कई दिन स्थिर रहने के बाद आज इन कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज होने से राहत मिली है। जी हां, बीते दिनों में क्रूड ऑइल की कीमतों में गिरावट के बाद आज मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है, लेकिन यह राहत मात्र कुछ पैसों की ही है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें :

दरअसल, ऑइल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को घटाते हुए वाहन चालकों को काफी राहत दी है। बता दें, राहत के तौर पर सरकार ने पेट्रोल की कीमत में अधिकतम 15 पैसे तक की और डीजल की कीमत में अधिकतम 16 पैसे तक की राहत दी है। मंगलवार को देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की प्रति लीटर कीमतें निम्नलिखित रहीं...

पेट्रोल की कीमतें :

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें - 101.49 रुपए प्रति लीटर

  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें - 101.82 रुपए प्रति लीटर

  • मुंबई में पेट्रोल की कीमतें - 107.52 रुपए प्रति लीटर

  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें - 99.20 रुपए प्रति लीटर

डीजल की कीमतें :

  • दिल्ली में डीजल की कीमतें - 88.92 रुपए प्रति लीटर

  • कोलकाता में डीजल की कीमतें - 91.98 रुपए प्रति लीटर

  • मुंबई में डीजल की कीमतें - 96.48 रुपए प्रति लीटर

  • चेन्नई में डीजल की कीमतें - 93.52 रुपए प्रति लीटर

रोज सुबह तय की जाती हैं कीमतें :

पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती है तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है।बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह ही तय की जाती हैं, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं। निर्धारित की गई कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जुड़ने से यह दोगुनी हो जाती हैं।

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में 60% एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के टैक्स का होता है। जबकि डीजल में ये 54% होता है। साथ ही इसमें वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती हैं।

फोन पर कीमतें जानने के लिए करें ये :

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह बिलकुल सही है कि, आप हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने फोन के जरिये भी जान सकते हो। आप यह जानकारी मात्र एक SMS के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। आपको नीचे दिए गए रजिस्टडर्ड नंबरों द्वारा आसानी से अलग- अलग कंपनियों के नंबर पर SMS करके हर दिन की कीमतें जान सकते हो।

  • इंडियन ऑयल (IOC) की कीमतें जानने के लिए अपने फोन के इनबॉक्स में RSP<डीलर कोड> लिख कर 92249 9 2249 नंबर पर सेंड करें।

  • भारत पेट्रोलियम (BPCL) की कीमतें जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर सेंड करें।

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की कीमतें जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिख कर 92249 9 2249 नंबर पर सेंड करें।

  • इंडियन ऑयल की कीमतें जानने के लिए HPPRICE<डीलर कोड> लिख कर 9222201122 नंबर पर सेंड करें।

कई दिन स्थिर रहने के बाद Petrol-Diesel की कीमतें घटने से खुशी की लहर
क्रूड ऑयल की कीमतें गिरने से अब घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co