Petrol-Diesel की रेस में पेट्रोल अब भी आगे, लगातार बढ़ रहीं कीमतें

देश में Petrol-Diesel की कीमतें तो थम ही नहीं रही हैं। इस बीच गुरुवार को लगातार फिर Petrol-Diesel की कीमतें बढ़ी हैं।
Petrol-Diesel की रेस में पेट्रोल अब भी आगे, लगातार बढ़ रही कीमतें
Petrol-Diesel की रेस में पेट्रोल अब भी आगे, लगातार बढ़ रही कीमतें Syed Dabeer Hussain - RE

Petrol-Diesel Price : आज देश की सबसे बड़ी दो समस्यायों में से एक धीरे-धीरे करके कुछ कम होती नजर आ रही है, लेकिन दूसरी तो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। यानी कि, देश में कोरोना के मामलों में तो पिछले कुछ दिनों से फिर भी कमी देखने को मिल रही है, लेकिन Petrol-Diesel की कीमतें तो लगातार आसमान ही छूती चली जा रही हैं। हालांकि, आज कोरोना के मामलों में भी पिछले 24 घंटों से बढ़त देखी गई है। वहीं, Petrol-Diesel की कीमतें तो थम ही नहीं रही हैं। इस प्रकार यदि देखा जाए तो, साल 2021 की शुरुआत से ही Petrol-Diesel की कीमतों के उछाल देखने को मिल रहा है।

Petrol-Diesel की ताजा कीमतें :

बताते चलें, इस साल Petrol-Diesel की कीमतें जंगल में लगी आग की तरह बढ़ती ही चली जा रही हैं। नए साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस कदर बढ़ रही हैं, कि, इन कीमतों से हर कोई परेशान है। बीच के कई दिन तो यह कीमतें लगातार बढ़ी हैं। जबकि कई दिन थमी भी रहीं। इस बीच आज यानी गुरुवार को लगातार फिर Petrol-Diesel की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, कुछ समय पहले सिर्फ पेट्रोल की कीमतें बढ़ी थी, लेकिन डीजल की कीमतें स्थिर रही थीं। आज पेट्रोल में अधिकतम 35 पैसे और डीजल में अधिकतम 9 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। गुरुवार को देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की प्रति लीटर कीमत -

बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें :

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें - 100.56 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में पेट्रोल की कीमतें - 106.59 रुपये रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें - 101.37 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें - 100.62 रुपये प्रति लीटर

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमतें - 108.88 रुपये प्रति लीटर

बड़े शहरों में डीजल की कीमतें :

  • दिल्ली में डीजल की कीमतें - 89.62 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में डीजल की कीमतें - 97.18 रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में डीजल की कीमतें - 94.15 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में डीजल की कीमतें - 92.65 रुपये प्रति लीटर

  • भोपाल में डीजल की कीमतें - 98.40 रुपये प्रति लीटर

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में 60% एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के टैक्स का होता है। जबकि डीजल में ये 54% होता है। साथ ही इसमें वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती है।

रोज सुबह तय की जाती हैं कीमतें :

पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल (कच्चा तेल) की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती हैं तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय की जाती हैं, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं। निर्धारित की गई कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जुड़ने से यह दोगुनी हो जाती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com