पेट्रोलियम मंत्री ने की तेल कंपनियों से अपील
पेट्रोलियम मंत्री ने की तेल कंपनियों से अपीलSocial Media

पेट्रोलियम मंत्री ने की तेल कंपनियों से अपील, घट सकती पेट्रोल-डीजल की कीमत

अब ऐसा लग रहा है कि, मानों पेट्रोल -डीजल की कीमतें घट सकती हैं। क्योंकि, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने की अपील की है।

Petrol-Diesel Price : भारत में महंगा पेट्रोल-डीजल और उनकी बढती कीमतें लोगों के लिए किसी बहुत बड़ी समस्या से कम नहीं है। हालांकि, अभी कुछ महीनों से पेटोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़त दर्ज नहीं हुई है, लेकिन फिर भी ऐसा प्रतीत होता रहा है कि, देश में महंगाई की आग लगाने में पेट्रोल-डीजल का बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में सबके मन में एक सवाल हमेशा उठता है कि, आखिर कब ये पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी। अब ऐसा लग रहा है कि, मानों पेट्रोल -डीजल की कीमतें घट सकती हैं। क्योंकि, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने की अपील की है।

पेट्रोलियम मंत्री ने की तेल कंपनियों से अपील :

सबको पता है कि, कोरोना काल से ही भारत में आर्थिक हालात काफी खराब होते चले गए। अब कई सेक्टर्स ने रफ़्तार पकड़ ली है, लेकिन आम जनता के लिए महंगाई काफी बढ़ गई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यदि गिरावट दर्ज होगी तो यह भारत की जनता के लिए काफी राहत की बात होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने की अपील करते हुए कहा कि,

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें नियंत्रण में हैं। तेल कंपनियां भी अब घाटे से उबर चुकी हैं, ऐसे में मेरा अनुरोध है कि कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के बावजूद केंद्र सरकार ने नवंबर 2021 और मई 2022 में एक्साइज ड्यूटी कम की थी, लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने वैट नहीं घटाया था। इस वजह से उन राज्यों में अब भी तेल की कीमतें ज्यादा हैं। हरदीप पुरी बनारस में गंगा घाट पर CNG बोट रैली में बोल रहे थे।

हरदीप सिंह पुरी, पेट्रोलियम मंत्री

होने वाले हैं नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव :

दरअसल, जल्द ही नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की अपील करके एक बड़ा दांव खेल सकते हैं। हालांकि, यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटती हैं तो आम जनता को काफी राहत मिल सकती है।

क्यों बढ़ती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

आप हों या हम हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता होगा कि, आखिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्यों बढ़ती हैं ? भारत में इन दिनों एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं? या भारत के ही अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग क्यों होती है तो आपको बता दें, इसके तीन मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

  • कच्चे तेल की कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के हैं ये कारण :

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के ये मुख्य तीन कारण है। पहले भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स जिसमें एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती है और भारत के सभी राज्यों में पेटोल-डीजल पर अलग-अलग टैक्स लगता है। जिसके कारण सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक जैसी नहीं होती है। इसके अलावा टैक्स के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें सुबह 6 बजे तय की जाती है। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों ही हो सकती है। दूसरा कारण डॉलर की तुलना में यदि रूपया मजबूत होता है तो उसका असर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखता है और तीसरा कारण है 'कच्चा तेल' (क्रूड ऑइल)। पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती है तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। बहुत कम ही ऐसा होता है कि, कच्चा तेल गिरे और पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़े।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com