PhonePe की 2023 तक अपना IPO लाने की योजना

ऑनलाइन पेमेंट कंपनी PhonePe भी अपना IPO (Initial Public Offering) लाने की योजना बना रही है। खबरों के अनुसार, कंपनी अपना IPO साल 2023 तक लेकर आने पर विचार कर रही है।
PhonePe plans IPO by 2023
PhonePe plans IPO by 2023Kavita Singh Rathore -RE

PhonePe IPO : जब-जब कंपनियों को पूंजी जुटाने के लिए जरूरत होती है। तब-तब कंपनियां अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर मार्केट में आती है। जिससे उन कंपनियों को पूंजी जुटाने में निवेशकों का साथ मिल सके। वहीं, अब 'वॉलमार्ट' के स्वामित्व वाली बैंगलोर मुख्यालय बेस्ड कंपनी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी PhonePe भी अपना IPO (Initial Public Offering) लाने की योजना बना रही है। खबरों के अनुसार, कंपनी अपना IPO साल 2023 तक लेकर आने पर विचार कर रही है।

PhonePe कंपनी का वैल्यूएशन :

दरअसल, ऑनलाइन पेमेंट कंपनी PhonePe साल 2023 तक अपना IPO लेकर आने पर विचार कर रही है। इस IPO के लिए कंपनी द्वारा 7-10 बिलियन डॉलर वैल्यू लगाने को लेकर खबरे सामने आई है। PhonePe की एक अलग इकाई के रूप में एक IPO लाने की योजना है। यह अमेरिका या भारत में सार्वजनिक रूप से जाने की संभावना है। हालांकि, मॉर्गन स्टेनली द्वारा 2019 में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, PhonePe को 7 बिलियन डालर की वैल्यू दी गई है। बताते चलें, मार्केट में PhonePe का IPO ऑनलाइन पेमेंट ऐप Paytm, Amazon Pay और Google Pay को कड़ी टक्कर देगा।

PhonePe ऐप के एक्टिव यूजर्स :

PhonePe के सभी कर्मचारियों ने अपने इस लक्ष्य के लिए काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने इस IPO के जरिये किन्नरों और ऑन-बोर्डिंग व्यापारियों को मूल्य-वर्धित सेवाएं प्रदान कर रही है। बताते चलें, वर्तमान में PhonePe ऐप के लगभग 23 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स एक्टिव हैं। यही महीने के हिसाब से देखा कए तो PhonePe ऐप के लगभग 9 करोड़ यूजर्स एक्टिव हैं। खबरों की मानें तो, बहुचर्चित ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart भी अपना IPO लेन पर विचार कर रही है। मन जा रहा है कि, Flipkart कंपनी अपना IPO साल 2022 तक अमेरिका में लेकर आएगी। बताते चलें, वॉलमार्ट के स्वामित्व ने PhonePe और Flipkart को 'लाभप्रदता का रास्ता' बनाने के बारे में दिखाया है।

वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो को किया मजबूत :

PhonePe कंपनी ने हाल ही में पिछले चार महीनों में टियर -1,2 और 3 शहरों और कस्बों में 15,000 से अधिक पिन कोड से आने वाले म्यूचुअल फंड निवेश के साथ छह बीमा और म्यूचुअल फंड उत्पादों को लॉन्च करके अपने वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत किया है। इस बारे में PhonePe के संस्थापक और CEO समीर निगम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि,

"हमने 11,000 व्यापारियों के साथ 500,000 शहरों में पर्याप्त उपस्थिति वाले COVID -19 में प्रवेश किया। हाल ही में कंपनी ने कुछ सरकारी एजेंसियों और दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ कुछ साझेदारी की थी। हम 2020 के अंत तक 20 मिलियन व्यापारियों को प्राप्त करना चाहते हैं, वास्तविक रूप से हम 15-16 मिलियन व्यापारियों तक पहुंच सकते हैं।"

समीर निगम, PhonePe के संस्थापक और CEO

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com