कई आरोपों के चलते PIA ने अपने 54 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

PIA एयरलाइंस के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के 54 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की खबर सामने आ गई है।
PIA send off its 54 employees
PIA send off its 54 employeesSyed Dabeer Hussain - RE

पाकिस्तान। हाल ही में कई बार इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के पायलटों पर रोक लगाने के मामले सामने आरहे हैं। दरअसल, 22 मई को हुए कराची प्लेन क्रैश की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही लगातार PIA एयरलाइंस के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के 54 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की खबर सामने आ गई हैं। हालांकि, इस बार बर्खास्ती का कारण फर्जी लायसेंस नहीं हैं।

PIA ने अपने 54 कर्मचारियों को किया बर्खास्त :

दरअसल, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने अपने 54 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इस बार कंपनी के इन 54 कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों में फर्जी आई कार्ड सौंपने, फर्जी क्रेडेन्शल, रिश्वत, तस्करी, और सरकारी रिकार्ड की चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं जिसके चलते इन्हें इनके पद से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं इनके नाम नशा करने के चक्कर में भी फसें पाए गए हैं। इस मामले में जांच और समिति द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में यह सभी कर्मचारियों पर लगे आरोप सही पाए गए और यह सभी दोषी पाए गए हैं।

13 कर्मचारियों को मिला एप्रिसिएशन लेटर :

बताते चलें, जांच और समिति द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के आधार पर 54 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है जबकि, अन्य 13 कर्मचारियों को अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए एप्रिसिएशन लेटर देकर सम्मानित भी किया गया हैं। इसके अलावा उसी रिपोर्ट के आधार पर ही सात को मॉनिटरी अवार्ड के तौर पर कैश अवार्ड भी दिया गया है। खबरों के अनुसार, इन कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही दोषी पाए जाने के बाद PIA ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

प्रवक्ता ने बताया :

PIA के एक प्रवक्ता ने बताया है कि, 'संगठन में जवाबदेही प्रक्रिया जारी है। पूछताछ और समितियों की रिपोर्ट के दौरान साबित हुए विभिन्न आरोपों के मद्देनजर 54 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 54 कर्मचारियों में से सात को टेम्पर्ड डॉक्यूमेंट के लिए, आठ को लंबे समय तक अनधिकृत अनुपस्थिति के लिए, दो को कस्टमर/ठेकेदारों से रिश्वत लेने के लिए, चार को अवैध और अनैतिक काम में लिप्त होने के लिए, एक को शराब और नशीले पदार्थों के सेवन में लिप्त होने के लिए बर्खास्त किया गया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co