पीयूष गोयल ने कही भारत के सामूहिक प्रयासों को लेकर बड़ी बात
पीयूष गोयल ने कही भारत के सामूहिक प्रयासों को लेकर बड़ी बातSocial Media

IIFT परिसर के उद्घाटन के मौके पर पीयूष गोयल ने कही भारत के सामूहिक प्रयासों को लेकर बड़ी बात

काकीनाडा में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) परिसर के उद्घाटन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर बहुत सी बातें कही।

आंध्र प्रदेश, भारत। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में हाल ही में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ( IIFT) परिसर के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर यहां केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, खाद्य और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस मौके पर अपनी बहुत सी बातें की साथ ही भारत के सामूहिक प्रयासों से वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की भी बात कही।

खाद्य और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने रखे अपने विचार :

दरअसल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, खाद्य और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "भारत सामूहिक प्रयासों से वैश्विक आर्थिक शक्ति बनेगा। भविष्य में भारतीय वाणिज्य को और अधिक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने के लिए मानव संसाधन का विशेषज्ञ प्रबंधन आवश्यक है। ये मानव संसाधन IIFT के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। इस नये परिसर की स्थापना एक नये अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। राजनीतिक स्थिरता, उच्च प्रतिस्पर्धा, सामूहिक प्रयासों और विकासशील आर्थिक प्रणाली के साथ दुनिया में भारत एक आर्थिक शक्ति बन जाएगा। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर की है।एक विकासशील देश को एकीकृत आर्थिक विकास और सामूहिक प्रयासों के साथ एक विकसित देश के स्तर पर ले जाया जा सकता है।"

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, 'निरंतर प्रयासों से, भारतीय अर्थव्यवस्था अगले 25 वर्षों में 2047 तक दस गुना हो जाएगी। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरा होने पर अधिकतम सीमा तक विशेषख मानव संसाधन उपलब्ध कराकर यह विकास हासिल किया जा सकता है। आत्मनिर्भर भारत के तहत केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और बजट का विशेष आवंटन देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत और समृद्ध बनाता है। कृषि और मत्सय पालन जैसे क्षेत्रों में आंध्र प्रदेश आगे बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश में विभिन्न विशेष आर्थिक क्षेत्र भी इसे विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com