Aarogya Setu ऐप बनी, MobiKwik ऐप को प्ले स्टोर से हटाने का कारण

Google ने अपने Play store से MobiKwik ऐप को हटा दिया है और आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस ऐप को प्ले स्टोर से हटाने का कारण कोरोना वायरस ट्रैकर ऐप Aarogya Setu है।
Play Store Removes MobiKwik App
Play Store Removes MobiKwik AppKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। यदि आप भी दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाली डिजिटल पेमेंट ऐप MobiKwik का इस्तेमाल करते हैं तो, आपके लिए हो सकती है यह दुःख की खबर। दरअसल, Google ने अपने Play store से इस ऐप को हटा दिया है और आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस ऐप को प्ले स्टोर से हटाने का कारण कोरोना वायरस ट्रैकर ऐप Aarogya Setu है। चलिए, जाने कैसे Aarogya Setu ऐप बनी, MobiKwik ऐप को प्ले स्टोर से हटाने का कारण।

MobiKwik ऐप को हटाने का कारण :

वैसे तो MobiKwik ऐप को प्ले स्टोर से हटाने का मुख्य कारण इस ऐप का प्ले स्टोर की ऐड पोलिसी का उल्लंघन करना है, लेकिन MobiKwik के CEO बिपिन प्रीत सिंह का कहना है कि, MobiKwik ऐप को प्ले स्टोर से इसलिए हटा दिया गया है, क्योंकि Aarogya Setu ऐप इसमें लिंक है। उनका तो आगे यह भी कहना है कि, MobiKwik को Aarogya Setu को बढ़ावा देने को लेकर बीते सप्ताह Google द्वारा चेतावनी दी गई थी। इसके बाद ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर GoogleIndia और GooglePlay को टैग करते हुए लिखा कि,

आपने MobiKwik ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया, क्योंकि हमारे पास Aarogya Setu (आरोग्य सेतु) ऐप का लिंक था। ऐसा करने के लिए हमें नियामकों (@RBI) द्वारा कहा गया था और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य हित में समझें। आपके पास बहुत अधिक शक्ति है।

बिपिन प्रीत सिंह, MobiKwik CEO

फिनटेक फर्मों को लिंक करने कहा RBI ने :

खबरों के अनुसार, फिनटेक फर्मों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा आरोग्य सेतु ऐप को अपने साथ लिंक करने के लिए कहा गया है। RBI ने ऐसा करने को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने के लिए एक बहुत ही जरूरी कदम के लिहाज से कहा है। बता दें इस ऐप को 10 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। शायद आपको नहीं पता होगा कि, परंतु यदि आप अपने MobiKwik और Paytm जैसी अन्य ऐप देखेंगे तो आप उसमें Aarogya Setu ऐप को लिंक पाएंगे। इतना ही नहीं यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर लिंक है।

गूगल ने प्ले स्टोर पर किया रिस्टोर :

जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल गूगल ने MobiKwik ऐप को एक बार फिर प्ले स्टोर पर दोबारा जगह देते हुए इसे रिस्टोर कर दिया है। साथ ही अब यूजर्स डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं। बताते चलें कि, MobiKwik ऐप भी अन्य ऑनलाइन पेमेंट ऐप जैसे भुगतान करने के साथ ही कई ए​सेंशियल सर्विसेज मुहैया कराती हैं। इस के द्वारा आप ग्रोसरी, हेल्थ केयर, डेयरी प्रोडक्ट्स जैसी कई सुविधाएं ले सकते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com