India Ideas Summit 2020: PM मोदी ने बताया भारत में निवेश का सही समय

India Ideas Summit: बुधवार को 'इंडिया आइडियाज समिट' का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के लोगों को संबोधित किया।
PM Modi Addressed India Ideas Summit
PM Modi Addressed India Ideas SummitTwitter

India Ideas Summit: बुधवार को 'इंडिया आइडियाज समिट' का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के लोगों को संबोधित किया। बताते चलें, बुधवार को 'यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल' के गठन के 45 वर्ष पूरे हो गए है। इसी उपलक्ष्य में इस समिट का आयोजन किया गया है।

PM मोदी ने बताया निवेश का सही समय :

'इंडिया आइडियाज समिट' के संबोधन के दौरान PM मोदी ने भारत में निवेश के फायदे बताते हुए कहा कि, भारत में निवेश का इससे अच्छा समय नहीं हो सकता। इसके अलावा उन्होंने किस सेक्टर में निवेश किया जाए इस बारे में बताया और निम्नलिखित कई सेक्टर्स के लिए अमेरिका को आमंत्रित भी किया।

  • PM मोदी ने भारत हेल्थ सेक्टर में निवेश करने के लिए आपको अमेरका को आमंत्रित करते हुए बताया कि, भारत का हेल्थकेयर सेक्टर 22% की गति से अपनी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  • अमेरका को भारत एनर्जी सेक्टर में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि, भारत खुद को गैस बेस्ड इकॉनमी में बदल रहा है। अमेरिका की कंपनियों के लिए इस क्षेत्र में काफी अच्छे अवसर हैं।

  • PM मोदी ने अमेरिका को भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करने के लिए आप आमंत्रित किया और कहा भारत में अब तक का सबसे बड़ा इन्फ्रास्टक्चर निर्माण चल रहा है।

  • डिफेंस और स्पेस सेक्टर में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि, भारत डिफेंस में निवेश के लिए FDI लिमिट बढ़ाकर 74% कर रहे हैं।

  • प्रधानमंत्री ने सम्बोधन में कहा कि भारत के फाइनैंस और बीमा सेक्टर में निवेश करें। इंश्योरेंस सेक्टर में हमने 100% FDI को मंजूरी दी गई है।

  • PM मोदी ने सम्बोधन में कहा कि, भारत आपको अपने किसानों की मेहनत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता है।

इन मामलों पर भी हुई चर्चा :

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबोधन के दौरान कई और बिन्दुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, हमें मैन्युफैक्चरिंग की घरेलू क्षमता को बढ़ाना होगा। साथ ही भारत की वित्तीय संस्थाओं को मजबूती प्रदान करना होगा। यदि आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है तो, वो इसलिए ही है क्योंकि, भारत खुलेपन, अवसरों और तकनीक का एक बेहतरीन मिश्रण है।

निवेश करने का मौका :

PM मोदी ने कहा कि भारत में निवेश करने का यह काफी बड़ा मौका है। हमारी इसमें सहमति है कि, दुनिया को आने वाले समय के बेहतर होने की जरूरत है। हम सभी को एकसाथ मिलाकर दुनिया को बेहतर भविष्य प्रदान करना होगा। मैं पूरी तरह से मानता हूं कि, "भविष्य को लेकर अप्रोच मानव केंद्रित होना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि, USIBC अपनी 45वीं वर्षगांठ मना रहा है।

क्या है यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ?

बताते चलें, यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (US-India Business Council) का गठन साल1975 में हुआ था। इसके तहत भारत और अमेरिका के प्राइवेट सेक्टरों में निवेश को बढ़ाने, प्रोत्साहित करने के लिए व्यावसायिक एडवोकेसी करने वाले संगठन के रूप में किया गया था। इस काउंसिल का मकसद व्यापार और सरकार के नेताओं के बीच एक सीधा संबंध निर्मित करना है। बता दें, USIBC की भारत में प्रमुख व्यापार संघों के साथ सीधे साझेदारी होती है। जिनमे निम्न शामिल है।

  • कॉन्फेडरशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (CII)

  • फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)

  • अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया (AmCham India)

  • नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर और सेवा कंपनियां (NASSCOM)

  • द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE)

  • इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co