PNB ने बढ़ाया अपनी सर्विस पर चार्ज
PNB ने बढ़ाया अपनी सर्विस पर चार्जKavita Singh Rathore -RE

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने बढ़ाया अपनी सर्विस पर चार्ज

भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कई सर्विसों पर चार्ज बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। विस्तार से जाने किस सेवा के लिए खर्च करना होगा कितना चार्ज।

राज एक्सप्रेस। अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक है तो यह खबर हो सकती है आपके काम की। यदि आप बैंक की ज्याद से ज्यादा पैड सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है यह खबर आपको कुछ निराश भी कर दें क्योंकि भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कई सर्विसों पर चार्ज बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। विस्तार से जाने किस सेवा के लिए खर्च करना होगा कितना चार्ज।

PNB ने किया सर्विस पर चार्ज बढ़ने का ऐलान :

दरअसल, सभी बैंक अपने ग्राहकों को कुछ पैड सर्विस (जिनके बदले चार्ज लगता हो) देते है। इनमें लॉकर सेवा जैसी अन्य कई तरह की सेवाएं आती हैं। बैंक इनके बदले ग्राहकों से कुछ पैसे वसूलता है। वहीं, अब सरकारी क्षेत्र के दूसरे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी इन्हीं पैड सर्विस पर चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद PNB ने इस बारे में जानकारी अपनी वेबसाइट के माध्यम से दी है। जानकारी के अनुसार,

  • अब शहरी इलाकों के बैंक ग्राहकों को अपने अकाउंट में कम से कम बैलेंस (आधार पर औसत बैलेंस) 10 हजार रुपए रखना अनिवार्य होगा। जो अब तक यह 5 हजार रुपए था। यदि आपके अकाउंट में 10 हजार से कम बैलेंस हुआ तो आपके अकाउंट से 600 रुपए का चार्ज कटेगा। जबकि अब तक 300 रुपए कटता था।

  • बैंक ने बताया है कि, अब ग्रामीण और अर्बन इलाकों के बैंक ग्राहकों के लिए अकाउंट में कम से कम बैलेंस (आधार पर औसत बैलेंस) 1हजार रुपए ही रखने को कहा गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन ग्रामीण और सेमी अर्बन इलाकों के अकाउंट्स के लिए कम से कम बैलेंस पर चार्ज 400 रुपए कटेगा, जो पहले 200 रुपए था। यह सभी चार्ज तिमाही आधार पर वसूले जाएंगे।

लॉकर चार्ज पर लगेगा यह चार्ज : बताते चलें, कोई भी बैंक अपने ग्राहक को लॉकर सेवा देता है। ग्राहक इसमें केस को छोड़कर अपने गहने या जरूरी डाक्यूमेंट्स रख सकते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को बैंक को कुछ चार्ज का भुगतान करना होता है। सभी बैंको की तरह पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी अपने ग्राहकों से लॉकर चार्जेस लेता है, लेकीन अब बैंक ने सभी टाइप के लॉकर के चार्जेस में बदलाव कर दिया है। बदले गए चार्ज के तहत...

  • अर्बन और महानगरों में लॉकर के चार्ज में 500 रुपए तक की बढ़त दर्ज की गई है।

  • छोटे साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 1,250 रुपए कर दिया गया है। जो, पहले एक हजार रुपए हुआ करता था।

  • अर्बन इलाके में छोटे साइज के लॉकर का चार्ज 2,000 रुपए कर दिया गया है। जो, पहले 1,500 रुपए हुआ करता था।

  • ग्रामीण इलाके में मध्यम साइज के लॉकर का चार्ज 2,500 रुपए कर दिया गया है। जो, पहले 2,000 रुपए हुआ करता था।

  • मध्यम साइज के लॉकर पर अर्बन इलाके में 3,500 रुपए कर दिया गया है। जो, पहले 3,000 रुपए हुआ करता था।

  • बड़े लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 2,500 रुपए से 3 हजार और अर्बन में 5,000 से 5,500 रुपए हो गया।

  • एकदम बड़े साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण और अर्बन दोनों के लिए 10 हजार रुपए है। हालांकि, यह चार्ज पहले भी यही था।

बैंक ने बताया :

बैंक ने बताया है कि, 'पहले बैंक एक साल में अब 12 बार लॉकर के लिए आप विजिट कर सकते हैं। इसके बाद हर विजिट पर 100 रुपए चार्ज लगता था। इसे अब 15 बार करते हुए उस चार्ज को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अब करेंट अकाउंट को खोलने के 14 दिन और एक साल के अंदर अगर आप बंद कराते हैं तो 800 रुपए का चार्ज देना होगा, जो कि पहले 600 रुपए होता था। अगर आप सेविंग अकाउंट से महीने में 3 बार बैंक की शाखा में पैसा जमा करते हैं तो यह फ्री होगा, लेकिन उससे ज्यादा बार कैश जमा करने पर 50 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज देना होगा। पहले यह 25 रुपए था और महीने में 5 बार फ्री ट्रांजैक्शन था।'

चेक रिटर्न पर चार्ज :

बैंक के चेक रिटर्न होने पर चार्ज बढ़ाकर एक लाख रुपए से कम के चेक पर चार्ज 100 से 150 रुपए कर दिया गया है। एक लाख से ज्यादा मूल्य वाले चेक रिटर्न पर 200 रुपए से 250 रुपए कर दिया गया है।

डेबिट फेल होने पर चार्ज :

एक फरवरी से बैंक की किस्त या निवेश के डेबिट अकाउंट में पैसा न होने की वजह से फेल होता है तो इसके लिए 250 रुपए देने होंगे। जबकि यही चार्ज पहले 100 रुपए लगता था। अगर आप डिमांड ड्राफ्ट को कैंसिल कराते हैं तो अब 100 रुपए की जगह 150 रुपए देने होंगे। बताते चलें, यह सभी तरह के चार्ज बैंक पर 15 जनवरी से लागू हो जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com