महिलाएं PNB में 6 फ्री सेवाओं के साथ खुलवा सकती हैं खास अकाउंट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने महिलाओं के लिए एक खास तरह का बैंक अकाउंट खोने की नई सेवा शुरू की हैं। हालांकि, PNB महिंलाओं के लिए पहले भी कई योजनाएं लेकर आया है।
PNB Introduce Power Savings Account for women
PNB Introduce Power Savings Account for womenSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारत के प्राइवेट बैंक हमेशा से ही अपनी आकर्षक सेवाओं से देश के सरकारी बैंको को टक्कर देने की होड़ में लगे रहते हैं। इसी के चलते वह कई एक से एक सेवाएं लांच करते रहते हैं। ऐसे ही अब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने महिलाओं के लिए एक खास तरह का बैंक अकाउंट खोने की नई सेवा शुरू की है। हालांकि, PNB महिंलाओं के लिए पहले भी कई योजनाएं लेकर आया है।

महिलाओं के लिए खास अकाउंट :

दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने महिलाओं के लिए एक खास सेवा की पेशकश की है। जिसके तहत PNB देश की महिलाओं के पावर सेविंग्स अकाउंट खोलेगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही 6 प्रकार की खास सुविधाएं भी महिलाओं को फ्री में मिलेंगी। ये महिलाओं के लिए खास इसलिए हैं क्योंकि, इस प्रकार के अकाउंट को खुलवाने के लिए पहला नाम किसी महिला का होना चाहिए। हालांकि, इसमें भी जॉइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है। (पहला नाम महिला का बता कर) साथ ही इस अकाउंट से महिलाएं कई खास योजनाओं का फायदा ले सकेंगी। PNB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि,

'PNB पावर सेविंग्स महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है। इस योजना के तहत संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है लेकिन पहला नाम महिला का होना चाहिए।"

PNB

इतने रूपये से खुलेगा अकाउंट :

बता दें किसी भी महिला को इस अकाउंट द्वारा लाभ लेने के लिए पहले अकाउंट खुलवाना होगा। जिसके लिए महिला 500 रुपये के शुरुआती अमाउंट से अकाउंट खुलवा सकती है। हालांकि, यह लिमिट सिर्फ गावों की महिलाओँ के लिए हैं जबकि यही कोई महिला सेमी अर्बन एरिया में अकॉउंट खुलवाना चाहती हैं तो उनके लिए ये शुरुआती लिमिट 1000 रुपये तय की गई है। इसके अलावा यही लिमिट शहर की महिलाओं के लाइट 2 हजार रुपये तय की गई है। अकाउंट खुलवाने के लिए महिला का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।

मिलेंगी ये खास 6 सेवाएं :

  • साल भर के लिए 50 पेज की चेकबुक फ्री

  • NEFT की सुविधा फ्री

  • बैंक अकाउंट पर प्लेटिनम डेबिट कार्ड फ्री

  • फ्री SMS अलर्ट की सुविधा

  • 5 लाख रुपये तक फ्री एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर

  • प्रति दिन 50 हजार रुपये तक की कैश निकासी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com